एक्सप्लोरर

अमेरिका-चीन की वजह से इन 3 स्टॉक्स में आई तेजी, एक्सपर्ट बोले निवेश से पहले जरूर बरतें सावधानी

रिपोर्ट के अनुसार, कॉपर की कीमतें 9000 से 10200 डॉलर प्रति टन के बीच बनी रह सकती हैं और इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.

वेदांता, हिंडाल्को और नालको जैसे दिग्गज मेटल स्टॉक्स में इस हफ्ते में जोरदार रिबाउंड देखने को मिला. इन कंपनियों के शेयरों में 4 फीसदी से 13 फीसदी तक की मजबूती दर्ज की गई. सबसे ज़्यादा फायदा नालको को हुआ, जबकि वेदांता ने भी 7 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई. निवेशकों के लिए यह हफ्ता राहत लेकर आया, लेकिन विशेषज्ञ अब भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.

अमेरिका-चीन टैरिफ बातचीत से बढ़ी उम्मीदें

मेटल मार्केट की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर चल रही बातचीत है. चीन दुनिया का सबसे बड़ा कमोडिटी उपभोक्ता है और जब वहां से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो ग्लोबल मेटल मार्केट में भी हलचल तेज हो जाती है. निवेशकों को उम्मीद है कि अगर टैरिफ को लेकर समझौता होता है, तो मेटल की मांग और कीमत दोनों में सुधार आ सकता है.

एल्युमीनियम और कॉपर की कीमतों में रिकवरी

अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्युमीनियम की कीमतें 2300 डॉलर प्रति टन से नीचे आ गई थीं. इसका कारण ट्रंप टैरिफ के चलते डिमांड में आई गिरावट थी. लेकिन अब एल्युमीनियम की कीमतें 2475 डॉलर प्रति टन तक पहुंच चुकी हैं. हालांकि, ये अब भी मार्च 2025 के 2700+ डॉलर प्रति टन के शिखर से नीचे हैं. इसी तरह कॉपर की कीमतें भी 8600 डॉलर प्रति टन से बढ़कर अब 9475 डॉलर प्रति टन पर आ चुकी हैं. यह तेजी टैरिफ को लेकर बने पॉजिटिव माहौल के चलते आई है.

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटल मार्केट अभी भी कई विरोधाभासों से जूझ रहा है. एक ओर तो अधिकतर मेटल्स में सप्लाई सरप्लस (अतिरिक्त आपूर्ति) की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर ग्लोबल डिमांड कमजोर पड़ती नजर आ रही है. इसके साथ ही, यूएस-चीन टैरिफ बातचीत की अनिश्चितता ने बाजार को सतर्क बना रखा है.

विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ डील से आई पॉजिटिविटी केवल अस्थायी राहत है. डॉलर की मज़बूती मेटल की कीमतों के लिए एक नया जोखिम बन सकती है. हालांकि, हाल में घोषित टैरिफ उतने गंभीर नहीं हैं जितनी आशंका थी, लेकिन ये अब भी वैश्विक व्यापार के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

सोच-समझकर करें निवेश

रिपोर्ट के अनुसार, कॉपर की कीमतें 9000 से 10200 डॉलर प्रति टन के बीच बनी रह सकती हैं और इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. बाजार की यह अनिश्चितता दिखाती है कि निवेशकों को फिलहाल एक सतर्क और सूचित रणनीति अपनानी चाहिए. जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले जोखिम भरे हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: पैसा रखें तैयार! IPO मार्केट में होने वाली है एक और धमाकेदार एंट्री, ग्रे मार्केट में तहलका मचा रही ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget