एक्सप्लोरर

Tesla India Launch Confirmed: नितिन गडकरी ने की पुष्टि, 2021 की शुरुआत में टेस्ला की हो रही है भारत में एंट्री

गडकरी ने कहा कि टेस्ला अपना ऑपरेशन बिक्री के साथ शुरू करेगी और उसके बाद कार को लेकर लोगों के रेस्पोंस को देखते हुए वे इसके असेंबल और उत्पादन के बारे में सोचेंगे.

केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यूएस क्लिन एनर्जी एंड इलैक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला भारत में अपना ऑपरेशन 2021 की शुरुआत में करने जा रही है. उन्होंने यह बात इंडियन एक्सप्रेस  के एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कही.

इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए देश में इलैक्ट्रिकल कार की जरूरतों को रेखांकित करते हुए कहा कि कई और भारतीय कंपनियां इलैक्ट्रिकल गाड़ियों पर काम कर रही थीं, जिनकी गाड़ियों की कीमत रियायती हो सकती है. लेकिन, टेस्ला तकनीकी तौर पर काफी एडवांस्ड है.

गडकरी ने कहा कि टेस्ला अपना ऑपरेशन बिक्री के साथ शुरू करेगी और उसके बाद कार को लेकर लोगों के रेस्पोंस को देखते हुए वे इसके असेंबल और उत्पादन के बारे में सोचेंगे. केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा- भारत अगले 5 वर्षों के दौरान नंबर-1 मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे वैल्यूड ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ने मार्केट कैप के अनुसार अगले महीने बुकिंग फिर से शुरू करने और 2021-22 की पहली तिमाही के अंत तक डिलीवरी शुरू करने की योजना को सील कर दिया है.अक्टूबर महीने में मस्क ने ट्वीट भी किया था कि टेस्ला 2021 में भारत में लॉन्च होगी.  टेस्ला ने देश में एक आरएंडडी सेंटर और एक बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी खोलने की भी योजना बनाई है. हालांकि कंपनी की 2016 में ही भारत में प्रवेश करने की योजना थी जब उसने मॉडल 3 के लिए प्री-बुकिंग शुरू की थी.

यह कहा जा रहा है कि टेस्ला पूरी तरह से कार का आयात शायद चीन से करेगी और उन्हें ऑनलाइन ही बेच देगी. डीलरशिप के माध्यम से कारों की बिक्री नहीं होगी. यह अफवाह है कि कार की कीमत 55 लाख रुपये हो सकती है. कार में 500 किलोमीटर तक की रेंज और 162 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है. यह 3.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है. हालांकि इस बारे में, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

गौरतलब है कि टेस्ला के भारत में आने के बाद ईवी कार सेगमेंट में एक क्रांति आ सकती है. दरअसल भारतीय कंपनियां महिंद्रा, टाटा, हुंडई भी बाजार में ईवी कार लॉन्च कर चुका  है. ऐसे में टेस्ला के आने के बाद इन कंपनियों में मुकाबला बढ़ जाएगा और लोगों को भी बेहतरीन ईवी कार के ऑप्शन मिल पाएंगे.

ये भी पढ़ें: इस तारीख से वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य, नितिन गडकरी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget