एक्सप्लोरर

Tech Sector Layoff: टेक सेक्टर में नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला, अगस्त में 27000 कर्मचारियों को ग्लोबल कंपनियों ने किया बाहर

Layoff In Tech Sector: 2023 में आईटी कंपनियों में छंटनियों में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला था जिसका सिलसिला 2024 में भी जारी है. 2024 में 136,000 कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है.

Tech Sector Layoffs: टेक सेक्टर (Tech Sector) में छंटनी (Layoff) थमने का नाम नहीं ले रही है. इस सेक्टर से जुड़ी दिग्गज कंपनियों में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी देखी जा रही है. इंटेल (Intel), सिस्को (Cisco), आईबीएम (IBM) समेत छोटी टेक स्टार्टअप कंपनियों ने अगस्त महीने में करीब 27,000 छंटनियां की है. 2024 में 422 कंपनियों ने करीब 136000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.    

इंटेल (Intel) ने एलान किया है कि वो 15,000 जॉब्स की संख्या कम करने जा रही है जो कि उसके कुल वर्कफोर्स का 15 फीसदी के करीब है. कंपनी ने 2025 तक 10 बिलियन डॉलर खर्च में कटौती का लक्ष्य लेकर चल रही है. नौकरियों की संख्या में कटौती का फैसला उसी का नतीजा है. कंपनी के सीईओ पैट गेलसिंगर  (Pat Gelsinger) ने रेवेन्यू बढ़ने की धीमी रफ्तार से लेकर, ज्यादा खर्च और घटते मुनाफे को खराब वित्तीय नतीजों के लिए जिम्मेदार ठहराया है. 

एक और दिग्गज टेक कंपनी सिस्को ने भी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स को 7 फीसदी तक घटाने का फैसला लिया है जिससे 6000 के करीब कर्मचारियों के रोजगार पर असर डाल सकता है. 2024 में ये दूसरा मौका है जब सिस्को इस पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. आईबीएम (IBM) चीन में अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी को बंद करने जा रही है. इसके चलते आईबीएम ने 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.  आईटी हार्डवेयर डिमांड में आई कमी के चलते कंपनियों को ये फैसला लेना पड़ा है. एप्पल (Apple) ने भी अपने सर्विसेज डिविजन से 100 के करीब कर्मचारियों को हाल ही में बाहर कर दिया है. 

एक्शन कैमरा मैन्युफैक्चर करने वाली  गोप्रो (GoPro) ने 15 फीसदी तक वर्कफोर्स घटाने का फैसला किया है जिसके चलते 140 लोगों की छंटनी 2024 के अँत तक किए जाने की संभावना है. इसी वर्ष एप्पल ने स्पेशल प्रोजेक्ट्स ग्रुप में कुछ प्रोजेक्ट्स के बंद होने के चलते 600 लोगों की छंटनी की थी. कंपनी ने जनवरी 2024 में 121 सदस्य एआई टीम को भंग कर दिया था. डेल टेक्नोलॉजीज (Dell Technologies) ने भी ग्लोबल वर्कफोर्स की 10 फीसदी के करीब यानि 12,500 कर्मचारियों की छंटनी की है. 2023 में आईटी कंपनियों में छंटनियों में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला था जिसका सिलसिला 2024 में भी जारी है. 

ये भी पढ़ें 

India Vs China: भारत की ड्रैगन को पटखनी! चीन को मात देकर बनेगा निवेश के लिए सबसे पोपुलर इमर्जिंग मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget