एक्सप्लोरर

TCS के एंप्लाइज के लिए खुशखबरी, इंक्रीमेंट को लेकर कंपनी के ये हैं प्लान, छंटनी का भी इरादा नहीं

TCS Jobs: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट देने, नई नौकरियों और छंटनी जैसी सभी बातों को लेकर स्थिति साफ की है और इसे जानकर आपको खुशी होगी.

TCS Jobs: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का कर्मचारियों की छंटनी का कोई इरादा नहीं है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि टीसीएस में हम प्रतिभाओं को लंबे करियर के लिए तैयार करते हैं. ये खबर ऐसे समय में बेहद अच्छी कही जा सकती है जब लगातार टेक कंपनियों में छंटनी के समाचार आते जा रहे हैं.

कंपनी की जिम्मेदारी समझते हैं हम- TCS के HR मिलिंद लक्कड़

उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को इस तरह का कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने जितना चाहते थे उससे अधिक लोगों को काम पर रख लिया. वहीं इस मामले में 'सतर्क' टीसीएस से जब कोई कर्मचारी जुड़ जाता है, तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह उन्हें 'उत्पादक' बनाए.

टीसीएस का छंटनी का इरादा नहीं, स्टार्टअप के नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों की भर्ती करेगी

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (HR) मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि दुनियाभर की बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं. मिलिंद लक्कड़ ने कहा, "हम छंटनी में विश्वास नहीं रखते. हम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हैं."

टीसीएस में इंक्रीमेंट कैसा रहेगा- इसे लेकर आया बड़ा बयान

मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति आती है जबकि कर्मचारी के पास मौजूद दक्षता हमारी जरूरत से कम होती है. ऐसी स्थिति में हम कर्मचारी को समय देते हैं और उसे प्रशिक्षित करते हैं. टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या छह लाख से ज्यादा है. लक्कड़ ने कहा कि कंपनी इस बार भी कर्मचारियों को पहले के सालों के बराबर वेतनवृद्धि यानी इंक्रीमेंट देने जा रही है.

ये भी पढ़ें

FPI: भारतीय बाजार पर लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने डाले 7600 करोड़ रुपये से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget