एक्सप्लोरर

TCS का Q4 धमाका आने को तैयार, 10 अप्रैल को होगा बड़ा ऐलान! फाइनल डिविडेंड पर भी हो सकता है फैसला

TCS Q4 Result Update: रिजल्ट के बाद कंपनी की तरफ से शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और फिर 7:00 बजे इन्वेस्टर्स और एनालिस्ट कॉल रखा गया है, जहां कंपनी अपने Q4 के प्रदर्शन पर विस्तार से बात करेगी.

TCS Q4 Result Update: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने निवेशकों और शेयर बाजार को बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 10 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें जनवरी-मार्च 2025 (Q4FY25) की तिमाही नतीजे पेश किए जाएंगे. साथ ही, इसी दिन FY25 का फाइनल डिविडेंड देने पर भी विचार किया जाएगा.

फाइनल डिविडेंड भी मिल सकता है

TCS ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी कि इस बैठक में स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड दोनों तरह के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स को अप्रूव किया जाएगा. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो शेयरहोल्डर्स को इस फाइनेंशियल ईयर का अंतिम लाभांश (Final Dividend) भी मिल सकता है.

कंपनी ने साथ ही यह भी ऐलान किया है कि ट्रेडिंग विंडो को पहले ही बंद कर दिया गया है. यानी 24 मार्च 2025 से लेकर रिज़ल्ट घोषित होने के 48 घंटे बाद तक, कंपनी के शेयरों में ‘डिज़ाइनेटेड पर्सन्स’ कोई ट्रेडिंग नहीं कर सकेंगे. ये कदम इनसाइडर ट्रेडिंग से बचाव के तहत उठाया गया है.

शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

TCS का मीडिया प्लान भी सेट है. रिज़ल्ट के बाद कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट की तरफ से शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और फिर 7:00 बजे इन्वेस्टर्स और एनालिस्ट कॉल रखा गया है, जहां कंपनी अपने Q4 के प्रदर्शन पर विस्तार से बात करेगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि TCS हर तिमाही में अपने प्रदर्शन से बाजार की उम्मीदों पर खरी उतरती आई है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी कंपनी मजबूत नतीजे और बड़ा डिविडेंड लेकर आएगी या फिर कुछ चौंकाने वाला देखने को मिलेगा?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की वजह से जाने वाली है इन कंपनियों में काम करने वालों की नौकरी! लिस्ट में ये नाम सबसे ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget