एक्सप्लोरर

TCS Q3 Results: टीसीएस का मुनाफा 12 परसेंट बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये रहा, कंपनी देगी 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड

TCS Q3 Results: टीसीएस ने तीसरी तिमाही में 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है. ये पिछले साल की तीसरी तिमाही से 12 फीसदी की बढ़त है.

TCS Q3 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. टीसीएस ने तीसरी तिमाही में 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है. ये पिछले साल की तीसरी तिमाही से 12 फीसदी की बढ़त है जब टीसीएस का मुनाफा 11,058 करोड़ रुपये पर रहा था. टीसीएस के लिए ये मुनाफा इसके अनुमान से ज्यादा रहा है और इसने बाजार के एस्टीमेंट से बेतहतर नतीजे पेश किए हैं.

टीसीएस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़ा

टीसीएस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 6 फीसदी बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये पर आ गया है जो वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये पर रहा था. ये अनुमान से थोड़ा कम रहा है और तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो टीसीएस का नेट प्रॉफिट 4 फीसदी बढ़ गया है.

टीसीएस का स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी ने इस बार तीसरे अंतरिम डिविडेंड के तौर पर 10 रुपये के लाभांश की घोषणा की है और इसके साथ ही 66 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में टीसीएस ने बताया है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय की गई है और इसकी पेमेंट डेट 3 फरवरी की होगी. 

टीसीएस के शेयर का दाम

आज कंपनी के तिमाही नतीजों से पहले टीसीएस का शेयर 64.40 रुपये या 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 4044 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था. हालांकि अब बाजार की उम्मीदों से अच्छे नतीजों के दम पर शुक्रवार 10 जनवरी को टीसीएस के शेयरों में तेजी देखी जाने की उम्मीद है.

कंपनी की ऑर्डर बुक में रही मजबूती

अक्टूबर-दिसंबर तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 10.2 बिलियन डॉलर पर आ गई है और इससे पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान टीसीएस की ऑर्डर बुक वैल्यू 8.6 बिलियन डॉलर पर रही थी. एक साल पहले की समान तिमाही की बात की जाए तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ऑर्डर बुक कुल 8.1 बिलियन डॉलर की थी.

ये भी पढ़ें

GST: क्या बजट में घटेगा सोने पर जीएसटी-सरकार देगी सस्ते सोने का तोहफा, क्यों बन रही ये आस-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget