एक्सप्लोरर

ITR Deadline: टैक्सपेयर्स को आ रहीं पोर्टल पर दिक्कतें, बढ़ेगी इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन?

ITR Last Date: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है. उसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर टैक्सपेयर्स को जुर्माना देना पड़ जाएगा...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख नजदीक आते जा रही है. इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई 2024 है. यानी अब टैक्सपेयर्स के पास इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सिर्फ 17-18 दिनों का ही समय बचा हुआ है.

हालांकि जैसे-जैसे रिटर्न भरने की डेडलाइन नजदीक आ रही है, टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के फाइलिंग पोर्टल पर परेशानियां होने लगी हैं. टैक्सपेयर सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों के बारे में बता रहे हैं और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

स्लो खुल रहा है फाइलिंग पोर्टल

एक टैक्सपेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट किया- आईटीआर फाइल करने में इनकम टैक्स पोर्टल काफी स्लो काम कर रहा है. ऐसे में तो आईटीआर फाइल करने में साल भर का समय लग जाएगा. पोर्टल बहुत स्लो है और बहुत दिक्कतें आ रही हैं.

 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का रिप्लाई

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यूजर की परेशानी का संज्ञान लेते हुए रिप्लाई किया और ब्राउजर कैश को क्लियर करने की सलाह दी. डिपार्टमेंट ने रिप्लाइ किया- ब्राउजर कैश को क्लियर करने के बाद फिर से ट्राई करें. अगर उसके बाद भी दिक्कतें आ रही हों तो कृपया अपने डिटेल (पैन और मोबाइल नंबर) शेयर करें. हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी.

सैंकड़ों यूजर कर रहे हैं शिकायत

दरअसल एक्स पर सैकड़ों यूजर पोर्टल के स्लो होने और उसमें ग्लिचेज की बात कर रहे हैं. कुछ यूजर लिख रहे हैं कि वे पिछले 3-4 दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं और हर बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार ऐसा हो रहा है कि रिटर्न फाइल करते-करते सेशन एक्सपायर हो जा रहा है. एक ही रिटर्न फाइल करने में टैक्सपेयर्स को कई-कई बार लॉग इन करना पड़ जा रहा है. लगभग सभी यूजर को इनकम टैक्स रिटर्न की ओर से ब्राउजर कैश क्लियर करने की एक जैसी सलाह मिल रही है.

डेडलाइन बढ़ने की न पालें उम्मीद

पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड देखें तो इस बात की उम्मीद कम ही लगती है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन आगे बढ़ाई जाएगी. ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन के बढ़ने का इंतजार न करें. जैसे-जैसे डेडलाइन और करीब आएगी, पोर्टल पर परेशानियां बढ़ेंगी. ऐसे में बेहतर है कि जितनी जल्दी संभव हो, टैक्सपेयर अपना रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया पूरी कर लें. 31 जुलाई की डेडलाइन पार होने के बाद अनावश्यक जुर्माना भरना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: निवेशक मालामाल! इस म्यूचुअल फंड ने सिर्फ 8 दिनों में दिया 9 फीसदी रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget