एक्सप्लोरर

जिस कंपनी के साथ रतन टाटा ने की थी करियर की शुरुआत, उसे मिला करोड़ों का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

GST Notice To Tata Steel: टाटा स्टील का कहना है कि जीएसटी के तौर पर 514.19 करोड़ रुपये पहले ही जमा किया जा चुका है और ये सामान्य कारोबारी लेन-देन का ही पार्ट है.

Notice To Tata Steel: दुनिया की जानी-मानी कंपनी टाटा स्टील को टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 1000 करोड़ से भी ज्यादा का जीएसटी नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद से ये कंपनी इस समय विवादों में आ गई है. टाटा स्टील की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में रविवार को बताया गया कि उन्हें रांची में सेंट्रल टैक्स के कमिश्नर (ऑडिट) ऑफिस की ओर से ये नोटिस 27 जून को दिया गया है.

रांची स्थित सेंट्रल टैक्स कमिश्नर (लेखा परीक्षा) की तरफ से जारी नोटिस के कारण के बारे में बताया गया है कि टाटा स्टील ने फाइनेंशियल ईयर 2018-19 से लेकर 2022-23 तक 1007 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनपुट टैक्स गलत तरीके से क्रेडिट लिया है. ये स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स एक्ट 2017 और सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स एक्ट 2017 और इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स 2017 की धारा 20 का उल्लंघन है.

टाटा स्टील को नोटिस

टैक्स अधिकारियों का कहना है कि इस नोटिस के बारे में 30 दिनों के भीतर टाटा स्टील से जवाब मांगा गया है और पूछा गया है कि आखिर उनसे क्यों नहीं जीएसटी के तौर पर 1007 करोड़ रुपये वसूला जाए. कंपनी की ओर से हालांकि ये साफ किया गया है कि इसका ऑपरेशनल वर्क या फिर फाइनेंशियल पॉजिशन पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और उचित प्लेटफॉर्म पर जवाब दिया जाएगा.

टैक्स विभाग की तरफ से इस नोटिस के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को टाटा के शेयर पर असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, टाटा स्टील का कहना है कि जीएसटी के तौर पर 514.19 करोड़ रुपये पहले ही जमा किया जा चुका है और ये सामान्य कारोबारी लेनदेन का ही पार्ट है.

क्या है पूरा विवाद

गौरतलब है कि जब भी कोई कंपनी कोई सामान खरीदती है तो उस समय उर पर टैक्स चुकाती है और उसके बाद सामान को बेचते समय भी टैक्स देती है. ऐसे में उसे पहले से चुकाया गया टैक्स कम करने का अधिकार होता है. डबल टैक्सेशन यानी दोहरे कराधान से ये व्यवस्था बचाती है. टैक्स अधिकारियों का यही मानना है कि टाटा स्टील की तरफ से गलत क्रेडि लिया गया है, जो एक तरह से नियमों का उल्लंघन किया गया है. 

ये भी पढ़ें: डेंटिस्ट से करियर की शुरुआत करने वाली गौतम अडानी की पत्नी प्रीति कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget