एक्सप्लोरर

Tata Motors का नया प्लान, EV सेक्टर में लाएगी कई व्हीकल, सभी ग्राहकों की जरूरतों को करेगी पूरा

Tata Motors EV Vehicles: घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स भी जल्द ही ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने का प्लान बना रही है. सभी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए व्हीकल मार्केट में उतारे जाएंगे.

Tata Motors EV Vehicles: घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स भी जल्द ही ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने का प्लान बना रही है. कंपनी ने कहा है कि वह विभिन्न खंडों में ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए कई आकार और खूबियों वाले ईवी मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है. घरेलू इलेक्ट्रिक यात्री वाहन खंड में फिलहाल सबसे आगे टाटा मोटर्स है. कंपनी इस समय अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने तीन अलग-अलग मंचों पर आधारित प्रोडक्ट पर काम कर रही है.

ईवी पर काम कर रही टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी ईवी क्षेत्र में 3 लेवल की रणनीति पर चल रही है. नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी एक तरह के ग्राहकों के लिए हैं तो हाल ही में पेश कर्व कॉन्सेप्ट कार दूसरी तरह के ग्राहकों के लिए होगी. वहीं, 2025 में आने वाले अविन्या प्लेटफॉर्म पर बने ईवी अलग तरह के ग्राहकों के लिए होंगे.

तीनों पीढ़ियों के वाहन एक साथ बने रहेंगे
चंद्रा ने कहा, ‘‘इन प्रोडक्ट में से हरेक की अपनी अलग खासियत होगी. हम सभी प्रकार के ग्राहक खंडों और उनकी जरूरतों को अलग कीमत स्तरों, बॉडी स्टाइल, फीचर और अनुभव के आधार पर पूरा करने जा रहे हैं.’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इनमें से प्रत्येक वाहन को अच्छी बिक्री मिलेगी. यह पूछे जाने पर कहा कि क्या नई पीढ़ी के ईवी वाहन आने से शुरुआती दौर के ईवी वाहनों का वजूद खत्म हो जाएगा. चंद्रा ने कहा कि सभी तीनों पीढ़ियों के वाहन एक साथ बने रहेंगे.

हाल ही में पेश की है अविन्या
कंपनी ने हाल ही में अपने एकदम नए इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर ‘अविन्या’ को पेश किया है. कंपनी की 2025 से इसी स्ट्रक्चर पर आधारित ईवी व्हीकल उतारने की योजना है. कंपनी के नए इलेक्ट्रिक मॉडल 500 किलोमीटर और उससे अधिक की रेंज के साथ आएंगे. इनमें नए जमाने की टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी सुविधा होगी. नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी जैसे पहली पीढ़ी के उत्पादों में लगभग 250 किलोमीटर की रेंज है.

ईवी कारोबार दहाई अंक में पहुंचेगा
चंद्रा ने कहा कि टाटा मोटर्स ईवी खंड में रणनीतियों को सरकारी नीति से तालमेल बिठाकर तय कर रही है. सरकार ने वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बाजार में हिस्सेदारी 30 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में ईवी कारोबार दहाई अंक में पहुंच जाएगा. अगले पांच साल में इसके 20-25 फीसदी हो जाने की भी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:
Sensex की टॉप-5 कंपनियों का 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा एमकैप, HUL-RIL को हुा सबसे ज्यादा फायदा

Stock Market: कंपनियों के तिमाही नतीजों और अमेरिकी बैंक के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल, LIC IPO पर भी रहेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget