एक्सप्लोरर

Tata IPO: शेयर बाजार पर मचेगा टाटा का धमाल, 2-3 साल में आ सकते हैं 8 आईपीओ

Tata group IPOs: टाटा समूह की कई कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि अगले 2-3 साल में टाटा समूह के 6 से 8 आईपीओ देखने को मिल सकते हैं...

करीब दो दशक तक शांति के बाद हाल ही में टाटा समूह का कोई नया आईपीओ आया. अब दशकों का यह ब्रेक न सिर्फ टूटा है, बल्कि नया रिकॉर्ड भी बन सकता है. खबरों पर यकीन करें तो आने वाले सालों में टाटा समूह के कई आईपीओ आ सकते हैं और शेयर बाजार पर समूह की गतिविधियां रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच सकती हैं.

इन कंपनियों का आईपीओ लाने की तैयारी

ईटी की एक रिपोर्ट बताती है कि अगले 2-3 साल में टाटा समूह के 6 से 8 आईपीओ बाजार में देखने को मिल सकते हैं. टाटा समूह की जिन कंपनियों के आईपीओ आ सकते हैं, उनमें टाटा कैपिटल, बिगबास्केट, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, टाटा डिजिटल, टाटा बैटरीज, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स और टाटा हाउसिंग जैसे नाम शामिल हैं.

नवंबर में टूटा 2 दशकों का लंबा ब्रेक

अभी कुछ महीने पहले दो दशक के बाद टाटा समूह का पहला आईपीओ लॉन्च हुआ था. टाटा समूह ने नवंबर महीने के आखिर में टाटा टेक का आईपीओ लॉन्च किया था, जिसे बाजार में निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. 3000 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 के दौरान ओवरऑल 70 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

20 साल पहले आया था टीसीएस आईपीओ

टाटा टेक का आईपीओ आने से पहले टाटा समूह का आखिरी आईपीओ करीब 2 दशक पहले आया था. वह आईपीओ था टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का. टीसीएस का आईपीओ जुलाई 2004 में आया था. अभी टीसीएस भारतीय शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. यानी टीसीएस को भारत की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी कह सकते हैं. उसके आगे सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज है.

देश का सबसे बड़ा कारोबारी समूह

टाटा समूह के ताबड़तोड़ आईपीओ आने की खबरों का फायदा समूह के पहले से लिस्टेड शेयरों को भी हो रहा है. खबर सामने आने के बाद समूह के विभिन्न शेयरों के भाव 5 फीसदी तक चढ़े हुए हैं. लगातार 11 दिनों से नुकसान में जा रहे टाटा इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के शेयर का भाव भी आज 5 पर्सेंट के फायदे में है. टाटा समूह लिस्टेड कंपनियों के हिसाब से भी भारत का सबसे बड़ा कॉरपोरेट समूह है. अभी समूह की लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. टाटा समूह 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का एमकैप रखने वाला भारत का पहला और अभी तक का अकेला समूह है.

ये भी पढ़ें: 1 साल में 4 गुना, 4 साल में इस शेयर ने दिया 1800 पर्सेंट रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget