एक्सप्लोरर

Voltas AC Sale: पारा चढ़ने से पहले चढ़ गई एसी की बिक्री, टाटा की कंपनी ने तो बना दिया रिकॉर्ड

AC Sales Record: वोल्टास की गिनती सबसे प्रमुख एसी कंपनियों में की जाती है. वोल्टास टाटा समूह की एक कंपनी है...

देश भर में मौसम बदलने लगा है और हर गुजरते दिन के साथ पारा चढ़ रहा है. अभी दुनिया भर में ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या देखी जा रही है. इसके चलते एसी की डिमांड तेज हो रही है. तेज डिमांड के दम पर टाटा समूह की एसी बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने पिछले वित्त वर्ष में बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया.

वोल्टास के हिस्से आया ये रिकॉर्ड

कंपनी के द्वारा एक बयान में दावा किया गया है कि उसने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रिकॉर्ड 20 लाख से ज्यादा एसी की बिक्री की. यह किसी एक वित्त वर्ष में किसी भी एक ब्रांड के द्वारा की गई एसी की सबसे ज्यादा बिक्री है. कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उसकी बिक्री में 35 फीसदी की तेजी आई और आंकड़ा 20 लाख के पार निकल गया.

इन कारणों से बढ़ी एसी की डिमांड

कपनी का कहना है कि उसे पिछले वित्त वर्ष में कई फैक्टर्स से बिक्री का रिकॉर्ड बनाने में मदद मिली. सबसे पहले तो पूरे साल कूलिंग प्रोडक्ट की मांग मजबूत बनी रही. उसके ऊपर से मजबूत ऑनलाइन व ऑफलाइन डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और नए इनोवेटिव लॉन्च से भी कंपनी को बिक्री बढ़ाने में मदद मिली. वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में वोल्टास की बिक्री में 72 फीसदी की ग्रोथ आई.

इस साल और बिक्री बढ़ने की उम्मीद

भारत एसी के सबसे बड़े वैश्विक बाजारों में से एक है. इसका कारण है कि भारत में अच्छी-खासी गर्मी पड़ती है और भारत की आबादी करीब 140 करोड़ है. एक अनुमान के अनुसार, भारत में पिछले वित्त वर्ष के दौरान रेसिडेंशियल एसी मार्केट में करीब 1 करोड़ यूनिट की बिक्री हुई. यह बिक्री इस साल बढ़कर 1.15 करोड़ पर पहुंच सकती है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाएगा, इस वित्त वर्ष में एसी की बिक्री रफ्तार पकड़ती जाएगी.

8 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर

रिकॉर्ड बिक्री की जानकारी के बाद वोल्टास का शेयर आज दोपहर के कारोबार में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,330 रुपये के पार निकला हुआ था. इस साल की शुरुआत से अब तक वोल्टास के शेयरों के भाव में 36 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, बल्कि बीते एक साल में शेयर 61 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. एचएसबीसी ने इस शेयर को बाय रेटिंग के साथ 1,350 रुपये का टारगेट दिया है. एचएसबीसी ने जब टारगेट दिया था, वोल्टास का शेयर उस समय 1,250 रुपये का था.

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष की शुरुआत में कर लें टैक्स बचाने के ये उपाय, बाद में नहीं मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget