एक्सप्लोरर

Tata-Haldiram Deal: टाटा कंज्यूमर ने किया मना, हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की नहीं है कोई योजना

Tata Consumer-Haldiram Deal: ऐसी खबरें चल रही थीं कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड फूड कंपनी हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है. टाटा ने इन खबरों का खंडन किया है...

टाटा समूह ने फूड कंपनी हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की खबरों का खंडन किया है. समूह की कंज्यूमर कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस तरह की चल रही खबरें गलत हैं. कंपनी ने साफ किया है कि इस संबंध में कोई बातचीत नहीं चल रही है.

रॉयटर्स ने चलाई ऐसी खबर

दरअसल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बुधवार को एक खबर चलाई थी कि टाटा घरेलू फूड कंपनी हल्दीराम में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टाटा समूह हल्दीराम की कम से कम 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक है, लेकिन समूह हल्दीराम के द्वारा मांगे गए 10 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन से सहमत नहीं है.

शेयर बाजारों ने मांगा था जवाब

इस तरह की खबरें चलने के बाद दोनों प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने टाटा कंज्यूमर से जवाब मांगा था. शेयर बाजारों ने पूछा था कि क्या रिपोर्ट में बताई गई बातचीत चल रही है और अगर ऐसी कोई बातचीत चल रही है तो उसके बारे में शुरुआत से अब तक सारी जानकारी मुहैया कराई जाए. जवाब में टाटा कंज्यूमर ने साफ-साफ कहा है कि रिपोर्ट में बताए अनुसार कोई बातचीत नहीं चल रही है.

कंपनी ने साफ-साफ किया मना

शेयर बाजार ने कंपनी से यह भी पूछा था कि शेयरों के भाव को प्रभावित कर सकने वाली ऐसी कोई जानकारी तो नहीं है, जो एक्सचेंज को नहीं बताई गई हो और जिनका खुलासा करना सेबी के नियमनों के हिसाब से जरूरी है... इसके जवाब में कंपनी ने कहा कि उसे इस तरह की किसी सूचना के बारे में जानकारी नहीं है, जिनका खुलासा करना जरूरी है और जो न बताई गई हों.

ऐसा है हल्दीराम का बिजनेस

हल्दीराम काफी पुरानी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1937 में हुई थी. कंपनी अपने भुजिया प्रोडक्ट के लिए काफी फेमस है. भारतीय स्नैक मार्केट में हल्दीराम की टक्कर पेप्सिको जैसी दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ होती है. अभी हल्दीराम का पोर्टफोलियो बहुत डायवर्स हो चुका है. कंपनी पैकेज्ड प्रोडक्ट के अलावा देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट भी चलाती है. कंपनी के पास अभी 150 से ज्यादा ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जो देश के विभिन्न बड़े शहरों में हैं. इनके अलावा हल्दीराम सिंगापुर और अमेरिका जैसे कई विदेशी बाजारों में निर्यात भी करती है.

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: सऊदी अरब- रूस के उत्पादन घटाने के बाद 11 महीने के हाई पर कच्चा तेल, 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget