एक्सप्लोरर

32 फीसदी भागने को तैयार है इस फूड डिलीवरी कंपनी का शेयर, जानें CLSA ने रिपोर्ट में और क्या कहा

फूड डिलीवरी कंपनी के इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने 32 फीसदी की भारी बढ़त की उम्मीद के साथ ही, निवेशकों के लिए 708 रुपये का आउटर परफॉर्म कॉल जारी किया है.

डोर टू डोर फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयर भागने को तैयार हैं. निवेशकों के लिए इसमें कमाई का अच्छा मौका है. हाल ही में लिस्ट हुई स्विगी के शेयरों में सोमवार की सुबह चार फीसदी का उछाल देखने को मिला. वहीं, आज भी स्विगी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. अब, अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज हाऊस CLSA ने उम्मीद जताई है कि स्विगी के शेयर 32 फीसदी तक चढ़ सकते हैं.

इतने रुपये तक जा सकता है शेयर

सीएलएसए ने फूड डिलिवरी के साथ ही किराना सामानों की डिलीवरी करने वाली इस कंपनी के शेयरों में काफी वृद्धि की आशा जताई है. ब्रोकरेज फर्म ने 32 फीसदी की भारी बढ़त की उम्मीद के साथ ही निवेशकों के लिए 708 रुपये का आउटर परफॉर्म कॉल जारी किया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को सलाह है कि कमाई करने के लिए स्विगी के शेयरों में निवेश फायदे का सौदा है.

फिर भी जोमैटो से पीछे रहने का रुझान

स्विगी के शेयरों में उछाल की संभावना के बावजूद इसके फूड सर्विस डिलीवरी क्षेत्र की नंबर वन कंपनी जोमैटो से पीछे रहने का ही रुझान है. इस बारे में सीएलएसए का मानना है कि यह अंतर स्विगी के वैल्यूएशन और कीमत में अंतर के कारण है. इस ब्रोकरेज हाऊस को उम्मीद है कि भारत में क्विक कॉमर्स यानी तेज डिलीवरी अगले तीन साल में 6 गुना तक बढ़ सकती है. 

स्विगी को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा. आपको बता दें, सोमवार की सुबह स्विगी के शेयर 553 रुपये 65 पैसे पर थे. जो पिछले सत्र के बंद भाव की तुलना में 3.13 फीसदी अधिक था. ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि स्विगी अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी जौमेटो के साथ शेयर बाजार में मुकाबला करने को तैयार है. 

पिछली तिमाही में 30 फीसदी बढ़ी आमदनी

स्विगी की आमदनी जुलाई-सितंबर की तिमाही में 30 फीसदी बढ़ी है. पिछले साल इसी अवधि में यह 2763 करोड़ 30 लाख रुपये थी. जो इस साल बढ़कर 3601 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें: इन 10 देशों की तिजोरी में बंद है सबसे ज्यादा सोना, भारत नहीं ये देश है नंबर 1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget