एक्सप्लोरर

Swiggy IPO: स्विगी का आईपीओ 8000 करोड़ रुपये का, जल्द होने वाला है बड़ा ऐलान, जोमाटो को देगी टक्कर 

Swiggy: इस साल आईपीओ मार्केट पर बड़े-बड़े इश्यू आए हैं. स्विगी को भी आईपीओ लाने के लिए यह समय सबसे अच्छा लग रहा है. इसके बाद हुंडई और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भी आईपीओ से जुड़े ऐलान कर सकती हैं.

Swiggy: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) आने वाले हफ्ते में अपने आईपीओ को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. स्विगी अपने आईपीओ से जुड़े दस्तावेज सेबी के पास 2 से 3 दिन में जमा कर सकती है. स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) का साइज एक अरब डॉलर (8300 करोड़ रुपये) हो सकता है. आईपीओ मार्केट में निवेशकों सकारात्मक रुख को देखते हुए स्विगी अब और देरी करने के मूड में नहीं है. कंपनी अपनी प्रतिद्वंदी जोमाटो (Zomato) को कड़ी टक्कर देने के लिए जल्द से जल्द लिस्टिंग के मूड में है. जोमाटो के शेयर पिछले कुछ समय में जबरदस्त तरीके से उछले हैं. 

1 अरब डॉलर हो सकता है आईपीओ का साइज 

बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी अगले हफ्ते किसी भी दिन आईपीओ से जुड़े ऐलान कर सकती है. उसे उम्मीद है कि सेबी (SEBI) से मंजूरी जल्द मिल जाएगी. मंजूरी मिलते ही कंपनी आईपीओ की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर देगी. इस बारे में कंपनी लगभग पूरी तैयारी कर चुकी है. यह इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में गिना जाएगा. अभी तक ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का आईपीओ सबसे बड़ा माना जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आईपीओ का साइज लगभग 1 अरब डॉलर होगा. हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है. कंपनी को स्टॉक मार्केट का रुख पॉजिटिव लग रहा है. हाल ही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को मिले समर्थन से भी स्विगी उत्साहित है. 

जोमाटो ने पब्लिक लिस्टिंग में मार ली है बाजी 

स्विगी की स्थापना साल 2014 में हुई थी. इसने लगभग 1.5 लाख रेस्टोरेंट से पार्टनरशिप की हुई है, जिनकी मदद से कंपनी देशभर में फूड डिलीवरी करती है. इसका मुख्य कम्पटीशन जोमाटो से है, जो कि पब्लिक लिस्टिंग में पहले ही बाजी मार चुकी है. स्विगी ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) का अधिग्रहण कुछ समय पहले किया था. इसके बाद से उसे अमेजन इंडिया (Amazon India) और टाटा ग्रुप (Tata Group) की बिगबास्केट (BigBasket) से भी चुनौती मिल रही है. 

हुंडई और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भी लाने जा रहीं आईपीओ 

सॉफ्टबैंक ग्रुप (SoftBank Group) द्वारा समर्थित कंपनी स्विगी को आईपीओ लाने के लिए यह सबसे उचित समय लग रहा है. ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार, देश की आर्थिक तरक्की और ग्लोबल इनवेस्टर्स के सपोर्ट के चलते इस साल अब तक आईपीओ लिस्टिंग से कंपनियों ने करीब 7.8 अरब डॉलर जुटाए हैं. आने वाले महीनों में हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor IPO) भारत का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकती है. इसके अलावा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics IPO) ने अपने भारतीय कारोबार की संभावित लिस्टिंग के लिए बैंकों को चुन लिया है. कंपनी का आईपीओ 1.5 अरब डॉलर का हो सकता है.

ये भी पढ़ें 

Bajaj Housing Finance GMP: बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के जीएमपी में भारी गिरावट, कल लिस्टिंग पर रहेगी सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget