एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance GMP: बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के जीएमपी में भारी गिरावट, कल लिस्टिंग पर रहेगी सबकी नजर

Bajaj Housing Finance IPO: ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ का प्राइस एक दिन पहले तक 84 रुपये के प्रीमियम पर चला गया था. अब इसमें तेजी से कमी आई है.

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing finance) के आईपीओ ने पिछले हफ्ते मार्केट में धमाल मचा दिया था. रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ यह आईपीओ अब सोमवार, 16 सितंबर को सुबह 10 बजे शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है. बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की इस कंपनी के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट किया जा चुका है. कंपनी के आईपीओ ने ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाया हुआ था. हालांकि, अब इसमें तेज गिरावट भी आई है. ऐसे में निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है कि बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टिंग के दिन यह कितना मुनाफा देने वाला है. 

ग्रे मार्केट में 69 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा आईपीओ 

चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम के अनुसार, बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ इस समय ग्रे मार्केट में 69 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा है. हालांकि, 14 तारीख तक इसका जीएमपी 84 रुपये पर उछलकर ट्रेंड कर रहा था. इसमें काफी गिरावट आई है. इसके बावजूद यह अपने इश्यू प्राइस 70 रुपये से लगभग 100 फीसदी मुनाफे के संकेत दे रहा है. अगर, सोमवार तक यही स्थिति बनी रही और ग्रे मार्केट के ट्रेंड सही साबित हुए तो यह आईपीओ निवेशकों का पैसा लिस्टिंग वाले दिन ही दोगुना कर सकता है. इसकी लिस्टिंग 139 रुपये पर हो सकती है.  

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने टाटा टेक्नोलॉजीस का रिकॉर्ड तोड़ा 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ पर लोगों ने 3.2 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग की थी. कंपनी के इश्यू को करीब 90 लाख एप्लीकेशन मिले. इसने टाटा टेक्नोलॉजीस (Tata Technologies) के 73.5 लाख एप्लीकेशन के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. बजाज ग्रुप की बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के बाद यह तीसरी फाइनेंशियल कंपनी शेयर मार्केट  पर लिस्ट होने जा रही है. बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी शुक्रवार को उछाल देखा गया था. बजाज फाइनेंस का स्टॉक 170 रुपये बढ़कर 7598.50 रुपये पर बंद हुआ था. बजाज फिनसर्व के शेयर भी 39 रुपये ऊपर जाकर 1894.45 रुपये पर बंद हुए थे.

आईपीओ से अपना कैपिटल बेस मजबूत करेगी बजाज हाउसिंग फाइनेंस

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को 67 गुना सब्सक्राइब किया गया था. क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) ने इसे 209 गुना, नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 41 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स ने 6 गुना सब्सक्राइब किया गया था. आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बजाज हाउसिंग फाइनेंस भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. इससे बजाज हाउसिंग फाइनेंस का कैपिटल बेस मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat: देश को मिलीं 6 वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए उनके रूट समेत सारे डिटेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget