एक्सप्लोरर

Suzlon Energy का ऑर्डर बुक हुआ अपडेट, 1 अप्रैल को दिखेगा शेयरों पर असर

Suzlon Energy ने हाल ही में अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसके अनुसार कंपनी का नेट वर्थ 5,000 करोड़ रुपये है.

भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy ने अपनी ऑर्डर बुक को लेकर नई जानकारी साझा की है. कंपनी की ऑर्डर बुक मौजूदा समय में 5,622 मेगावॉट (MW) पर स्थिर है, जबकि 28 जनवरी 2025 तक यह 5,523 MW थी. हालांकि, इस बीच कुछ ऑर्डर रद्द हुए हैं और कुछ के आकार में कटौती की गई है, लेकिन नए ऑर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है.

कंपनी का आर्थिक प्रदर्शन कैसा है?

Suzlon Energy ने हाल ही में अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसके अनुसार कंपनी का नेट वर्थ 5,000 करोड़ रुपये है. वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 77,250.20 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो इसे भारत के अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी प्लेयर्स में से एक बनाता है.

ऑर्डर बुक में बदलाव

कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई ऑर्डर कैंसिल हुए हैं, जबकि कुछ के आकार में कटौती की गई है. कंपनी ने बताया कि Vibrant Energy का 99 MW का ऑर्डर हो गया है. दरअसल, 17 मई 2023 को मिला यह ऑर्डर अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. वहीं, O2 Power (Teq Green Power XI) का 201.6 MW ऑर्डर घटकर 100.8 MW रह गया है. वहीं, अब इस प्रोजेक्ट को Solalite Power Pvt. Ltd. के नाम से पूरा किया जाएगा. 100.8 MW का एक अन्य ऑर्डर भी कैंसिल हुआ है. हालांकि, इसके बावजूद, नए ऑर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक में 99 MW की नेट वृद्धि हुई है.

गिरावट के बीच मजबूत मंथली रिटर्न

28 मार्च को NSE पर Suzlon के शेयर 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 56.66 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, मार्च महीने में कंपनी के शेयरों ने 10.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की, जिससे निवेशकों को 5.29 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हुआ. अब निवेशकों की नजर 1 अप्रैल को बाजार खुलने पर Suzlon के शेयर प्रदर्शन पर होगी, क्योंकि ऑर्डर बुक अपडेट का असर शेयर की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि Suzlon Energy की ऑर्डर बुक में स्थिरता एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन ऑर्डर रद्द होने की घटनाएं निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Suzlon का ऑर्डर बुक मजबूत है, लेकिन कंपनी को नए प्रोजेक्ट्स हासिल करने पर ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में ग्रोथ सुनिश्चित हो सके.

आगे क्या होगा?

Suzlon Energy ने घोषणा की है कि वह 2025-26 में 1,500 MW से अधिक के नए ऑर्डर हासिल करने का लक्ष्य रखती है. वहीं, कंपनी विंड एनर्जी और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है, जिससे उसकी रेवेन्यू स्ट्रीम मजबूत होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, पेरेंट कंपनी पर ठोका 944 करोड़ रुपये का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget