एक्सप्लोरर

Real Estate: कहां निवेश करते हैं भारत के धनकुबेर? इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Investment in Housing Properties: भारत का सबसे धनाढ्य वर्ग अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में निवेश करता है. रियल एस्टेट में भी इस तरह की प्रॉपर्टी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं...

रियल एस्टेट यानी प्रॉपर्टी दुनिया भर में निवेशकों का पसंदीदा माध्यम है. भारत में भी प्रॉपर्टी में निवेश करने की परंपरा रही है. रियल एस्टेट में निवेश का इतना आकर्षण है कि भारत के सबसे अमीर लोग भी अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इसमें निवेश करते हैं. एक हालिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी में अमीरों का निवेश

रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने बुधवार को वेल्थ रिपोर्ट 2024 जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सुपर रिच यानी अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनआई) अपनी संपत्ति का 32 फीसदी हिस्सा रेसिडेंशियल रियल एस्टेट यानी आवासीय संपत्तियों में निवेश करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इन धनकुबेरों को निवेश के मामले में आवासीय संपत्तियां सबसे ज्यादा पसंद आती हैं. वे देश के अंदर भी और बाहर भी हाउसिंग प्रॉपर्टीज में मोटा निवेश करते हैं.

इन अमीरों को कहा जाता है सुपर रिच

नाइट फ्रैंक की इस रिपोर्ट में भारत के उन धनकुबेरों को शामिल किया गया है, जिनकी नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा है. 30 मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की नेटवर्थ रखने वाले लोगों को अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनआई) या सुपर रिच कहा जाता है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 250 करोड़ रुपये हो जाती है.

किराए से भी कमा रहे सबसे अमीर लोग

अमीरों का यह वर्ग विदेश में प्रॉपर्टी खरीदना खास पसंद करता है. रिपोर्ट के अुसार, सुपर रिच इंडियन लोगों की करीब 14 फीसदी हाउसिंग प्रॉपर्टीज देश से बाहर हैं. औसतन इन अमीरों के पास 2.57 घर हैं. पिछले साल सुपर रिच लोगों में से 28 फीसदी ने अपने दूसरे घर को किराए पर चढ़ाया था. वहीं पिछले साल करीब 12 फीसदी सुपर रिच इंडियन ने नई हाउसिंग प्रॉपर्टी को खरीदने में निवेश किया. आगे का आउटलुक भी अच्छा बना हुआ है और करीब 12 फीसदी भारतीय धनकुबेर 2024 में भी नई हाउसिंग प्रॉपर्टी खरीदने का इच्छुक हैं.

मुंबई में इस तरह बढ़ी लग्जरी की डिमांड

हाउसिंग प्रॉपर्टी में धनकुबेरों की इसी बढ़ी दिलचस्पी के कारण देश में लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में नया बूम देखा जा रहा है. भारत के बड़े शहरों खासकर मुंबई में पिछले कुछ सालों के दौरान लग्जरी सेगमेंट में प्रॉपर्टीज की डिमांड तेज हुई है. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में प्राइम इंटरनेशनल रेसिडेंशियल इंडेक्स 2023 में मुंबई को 8वां स्थान मिला है, जो साल भर पहले 37वें स्थान पर था. इस इंडेक्स में नंबर-1 मनीला है, जबकि दूसरे स्थान पर दुबई और तीसरे स्थान पर बहामास है.

ये भी पढ़ें: सरकार माफ कर सकती है 5जी का ये जुर्माना, अडानी-वोडाफोन को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget