एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रुकी, घबराएं नहीं- कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए ये है सरकारी प्लान

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत के खाद्य तेलों के आयात पर असर पड़ा है और यूक्रेन से आने वाले सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई बाधित हो गई है. हालांकि देश में इसकी बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए कुछ प्लान तैयार है.

Sunflower Oil Import From Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष के कारण सूरजमुखी तेल का आयात प्रभावित हो रहा है. उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने शनिवार को कहा कि वह घरेलू सप्लाई बनाए रखने और रिटेल कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए दूसरे देशों से खाद्य तेल आपूर्ति के विकल्प तलाश रहा है.

अगले महीने से सरसों तेल की सप्लाई सुधरने की उम्मीद
कारोबारियों को उम्मीद है कि खाद्य तेल की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी, क्योंकि अगले महीने से घरेलू बाजार में सरसों तेल की आपूर्ति में सुधार होगा. सरसों की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है.

भारत का खाद्य तेल का आयात खर्च बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये पर आया
वैश्विक कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत के खाद्य तेलों का कुल आयात 2020-21 के विपणन वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) में पिछले वर्ष के मुकाबले 72,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, मात्रा के लिहाज से आयात 130 लाख टन पर स्थिर रहा.

सूरजमुखी के तेल की सप्लाई हुई बाधित
एसईए के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने बताया, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के कारण सूरजमुखी तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है. भारत सालाना 25 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात करता है, जिसमें से 70 फीसदी यूक्रेन से, 20 फीसदी रूस से और 10 फीसदी अर्जेंटीना से आता है.’’ उन्होंने कहा कि मासिक आधार पर लगभग दो लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पाम तेल और सोयाबीन तेल की कीमतों में तेजी का दबाव है.

दूसरे देशों से खाद्य तेल इंपोर्ट करने पर जोर
मेहता ने कहा कि ‘‘चूंकि खाद्य तेल आयात पर हमारी निर्भरता 65 फीसदी है, इसलिए हम अपनी घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने और स्थानीय खुदरा कीमतों को स्थिर रखने के लिए दूसरे देशों से खाद्य तेल हासिल करने की सभी संभावनाएं तलाश रहे हैं.’’ मेहता ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्थिति का जायजा लेने और घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए शुक्रवार शाम खाद्य तेल उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक की.

ये भी पढ़ें

रेलवे ने अलग-अलग कारणों से 513 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने से पहले इस तरह चेक करें कैंसिल ट्रेनों को लिस्ट

पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT और RTGS सुविधा का करते हैं इस्तेमाल, जानें कौन सा ऑप्शन ज्यादा अमाउंट के लिए है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget