एक्सप्लोरर

Sukanya Samriddhi खाता रखने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया खास ऐलान, बेटियों को मिलेंगे 15 लाख!

Sukanya Samriddhi Scheme: अगर आपने भी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. सरकार (Central Government) ने छोटी बचत योजनाओं के लिए खास ऐलान किया है.

Sukanya Samriddhi Scheme: अगर आपने भी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. सरकार (Central Government) ने छोटी बचत योजनाओं के लिए खास ऐलान किया है. कल से नया वित्त वर्ष शुरू हुआ है तो आप जान लें कि इस तिमाही खाताधारकों को कितने ब्याज का फायदा मिलेगा-

नहीं हुआ ब्याज दरों में बदलाव
आपको बता दें छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों मं सरकार ने इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया है. यानी अप्रैल-जून तिमाही में भी ग्राहकों को पुराने वाली दर से ही ब्याज का फायदा मिलेगा. 

सिर्फ 15 साल तक जमा करने होते हैं पैसे
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा. 

कितना मिल रहा ब्याज?
इस समय सरकार इस स्कीम पर खाताधारकों को 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिग ब्याज का फायदा दे रही है. इस स्कीम की ब्याज दरों को सरकार 3 महीने के बाद में रिवाइज करती है. 

250 रुपये का करना होता है निवेश
आपको बता दें इस योजना में आपको मिनिमम 250 रुपये का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. 

पोस्ट ऑफिस या बैंक से खुलवा सकते हैं खाता
इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं. आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर यह खाता ओपन करा सकते है. इसके लिए आपको सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. साथ ही में बच्ची और मां-बाप का पहचान पत्र भी जमा कराना होगा. 

कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपये? 
इस सरकारी स्कीम में अगर आप हर महीने सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी हर साल अगर आप 36000 रुपये लगाते हैं तो इस पर आपको 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा. इस तरह से 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 
PNB के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! कल के बाद बैंक करने जा रहा बड़ा चेंज, बदल जाएगा ये जरूरी नियम

PNB ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए डाउनलोड करें PNB One ऐप! मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget