एक्सप्लोरर

SSY Scheme: सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना स्कीम में किया ये बड़ा बदलाव! अब तीन बेटियों के लिए कर पाएंगे निवेश, जानें योजना के डिटेल्स

Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिसके बाद अब माता-पिता अपनी तीन बेटियों के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana: हर बेटी के माता-पिता को अपनी बच्ची के भविष्य की चिंता रहती है. ऐसे में उसके जन्म के बाद से ही सही जगहों पर निवेश (Investment of Girl Child) करना बहुत जरूरी है. इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अगर आप भी अपनी लाडली के उज्जवल भविष्य के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो समृद्धि योजना स्कीम (Sukanya Samriddhi Yojana) एक शानदार निवेश ऑप्शन है. इस स्कीम को केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा खासतौर पर बच्चियों के लिए बनाया गया है. बच्ची 21 लाख की उम्र में लखपति बन जाएगी. यह एक सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) है जो बच्ची की उच्च शिक्षा और शादी के लिए मोटा फंड जुटाने में मदद करेगा.

बैंक एफडी से ज्यादा देता है रिटर्न
आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेशकों को 7.6 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है जो ज्यादातर बैंक एफडी से बेहतर है. अधिकतर बैंक लंबी अवधि की एफडी पर 6 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में इसमें निवेश पर आप बच्ची के 21 साल के होने पर आप 65 लाख रुपये तक का फंड जुटा सकते हैं. इस योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके और बेटियां ज्यादा से ज्यादा सशक्त बन सकें इसके लिए सरकार ने इस योजना में कुछ अहम बदलाव किए हैं.

अब तीन बेटियों के लिए कर पाएंगे निवेश
सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिसके बाद अब माता-पिता अपनी तीन बेटियों के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. नियमों के अनुसार पहले केवल दो बेटियों के लिए आप इस स्कीम में निवेश कर सकते थे, लेकिन अब आप तीन बेटियों के लिए भी इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपको दूसरी बार में दो जुड़वा बेटियां होती है तो आप तीसरी बेटी के नाम पर भी इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं.

मिलता है टैक्स छूट का लाभ
इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट (Income Tax Rebate) मिलती है. पहले माता-पिता केवल दो बेटियों के निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स छूट का दावा कर सकते थे लेकिन, अब आप तीसरी बच्ची के लिए भी निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक एक वित्त वर्ष में निवेश कर सकते हैं.

डिफॉल्ट खाते पर भी मिलेगा ब्याज
इसके साथ ही जो लोग एक साल में योजना में कम से कम 250 रुपये नहीं निवेश करते हैं उनके खाते को डिफॉल्ट माना जाता है. पहले ऐसे खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता था, लेकिन अब नियमों में बदलाव के बाद डिफॉल्ट खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलना जारी रहेगा.

खाता बंद करने के नियम में बदलाव
बता दें कि पहले इस योजना के तहत अगर बच्ची की मृत्यु हो जाने पर खाता बंद करने की अनुमति मिलती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अगर किसी खाताधारक को जानलेवा बीमारी हो जाती है तो वह खाते से पैसे निकाल सकता है. वहीं माता-पिता की मृत्यु हो जाने की स्थिति में भी आपको खाता बंद करने की सुविधा मिलती है. 

ये भी पढ़ें-

Railway Update: रेलवे ने आज भी रद्द की 133 ट्रेनें, 31 डायवर्ट! स्टेशन निकलने से पहले चेक कर लें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Federal Reserve: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की, भारत पर भी होगा असर, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget