एक्सप्लोरर

Stock Market News: लगातार चार दिनों में तेजी से बम-बम बाजार, आज भी सेंसेक्स में 400 अंक की उछाल, ये हैं 4 बड़ी वजह

Stock Market Rising Today: आज के सत्र में बैंकिंग, आईटी और हॉस्पिटल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.20% की बढ़त जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई.

Stock Market News: त्योहारी सीजन में लोगों की जबरदस्त खरीदारी, हाल में किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स और दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों की उम्मीदों के बीच, मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सुबह के शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की छलांग लगाकर 82,200 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 25,200 के ऊपर कारोबार कर रहा था.

तेजी वाले सेक्टर्स

आज के सत्र में बैंकिंग, आईटी और हॉस्पिटल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.20% की बढ़त जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई.

शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजहें

1. दूसरी तिमाही के नतीजों की उम्मीद और जीएसटी कलेक्शन में मजबूती

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार में तेजी का एक बड़ा कारण है —

लार्ज कैप कंपनियों के बेहतर Q2 नतीजों की उम्मीद,

त्योहारी सीजन में लोगों की ओर से की जा रही भारी खरीदारी,

और जीएसटी कलेक्शन में जबरदस्त वृद्धि,
जिन्होंने निवेशकों के सेंटिमेंट को मजबूत किया है.

2. बैंकिंग और आईटी सेक्टर की मजबूती

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा —

“दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले वित्तीय सेवाओं और आईटी सेक्टर में तेजी ने बाजार को सकारात्मक रुख दिया है. बड़े बैंकों के मजबूत तिमाही प्रदर्शन और आकर्षक वैल्यूएशन की वजह से बैंकिंग सूचकांक ने बेहतर प्रदर्शन किया.”

3. निवेशकों में सतर्क आशावाद

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा —

“बैंकों, आईटी और हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती से बाजार सकारात्मक दायरे में बना रहा. हालांकि यह तेजी सीमित दायरे में रही, जिससे पता चलता है कि निवेशक अभी भी सतर्क रुख अपना रहे हैं.”

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजय कुमार ने बताया- “बाजार में दिख रही हल्की बढ़त आगे भी कायम रह सकती है. विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली अब धीरे-धीरे कम हो रही है. सोमवार को एफआईआई ने केवल 313 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,036 करोड़ की जबरदस्त खरीदारी की.”

त्योहारी मांग, जीएसटी सुधार, मजबूत बैंकिंग सेक्टर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली में आई कमी — इन सबने मिलकर भारतीय शेयर बाजार को सकारात्मक रफ्तार दी है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रुख बरकरार रहा, तो आने वाले दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नई ऊंचाइयां छू सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कैश ऑन डिलिवरी पर एक्स्ट्रा चार्ज! ग्राहकों को ठगना अब ई-कॉमर्स कंपनियों को पड़ेगा महंगा

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: 10 दिनों में 3 बार रेट बढ़ने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? चेक करें रेट
10 दिनों में 3 बार रेट बढ़ने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? चेक करें रेट
IPO Alert: कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
Senior Citizen FD Rates: 3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट
3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट
8th Pay Commission: लखनऊ में बंद कमरे में चल रही आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक, जानें अब उठेगा कौन सा मुद्दा?
लखनऊ में बंद कमरे में चल रही आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक, जानें अब उठेगा कौन सा मुद्दा?

वीडियोज

Breaking | US Iran Peace Deal: अमेरिकी की शर्तों पर झुका ईरान! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Attack on Trump Breaking: ट्रंप के करीब कैसे पहुंच गया हमलावर? | Breaking | | America |
Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
IPL 2026: 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
Gold Tax News: घर में रखा है कैश या सोना? नहीं दी जानकारी तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, जान लें टैक्स से जुड़े ये नियम
घर में रखा है कैश या सोना? नहीं दी जानकारी तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, जान लें टैक्स से जुड़े ये नियम
Viral video: 4 KM का सफर 45 मिनट में! बेंगलुरु ट्रैफिक पर गूगल इंजीनियर का गुस्सा हुआ वायरल
4 KM का सफर 45 मिनट में! बेंगलुरु ट्रैफिक पर गूगल इंजीनियर का गुस्सा हुआ वायरल
Embed widget