एक्सप्लोरर

TVS Electronics: टीवीएस ग्रुप के इस शेयर ने किया मालामाल, 10 हजार लगाने वालों को मिले 1-1 लाख, लगे इतने साल

Multibagger TVS Stock: टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के भाव में पिछले कुछ सालों के दौरान 1000 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है...

देश के प्रमुख कारोबारी समूहों में एक टीवीएस ग्रुप के एक शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. इस शेयर ने बीते कुछ सालों के दौरान ऐसा जबरदस्त रिटर्न दिया है कि चंद हजार रुपये का निवेश करने वाले भी लखपति बन गए हैं.

टीवीएस समूह के इस शेयर की कहानी

यह कहानी है शेयर बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगरों में गिने जाने वाले टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स की. टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स टीवीएस समूह की कंपनी है, जो चेन्नई बेस्ड है और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी मैन्युफैक्चरिंग के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के डिजाइन, बिक्री, सर्विस आदि में भी मौजूदगी रखती है.

52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव

टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में शुक्रवार को शानदार तेजी आई थी. 23 अगस्त के दिन यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा के फायदे में रहा था और 443.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर एक समय 459 रुपये तक पहुंच गया था, जो 52-सप्ताह में उसका नया उच्च स्तर भी है. मतलब यह शेयर अभी अपने उच्च स्तर के पास ट्रेड कर रहा है.

सिर्फ एक सप्ताह में 25 फीसदी चढ़ा शेयर

बीते 5 दिनों में ही इस शेयर के भाव में लगभग 25 फीसदी की तेजी आई है, जबकि एक महीने के हिसाब से शेयर का भाव 22 फीसदी के फायदे में है. बीते 6 महीने में शेयर ने करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि 1 साल के हिसाब से रिटर्न करीब 25 फीसदी का है. शेयर का भाव 3 साल में 170 फीसदी और 5 साल में 280 फीसदी चढ़ा हुआ है.

10 साल में दिया ऐसा बेमिसाल रिटर्न

10 साल के हिसाब से टीवीएस ग्रुप के इस शेयर का रिटर्न 1000 फीसदी से भी ज्यादा का है. पिछले 10 साल में शेयर का भाव 1065 फीसदी की भारी-भरकम तेजी के साथ मौजूदा स्तर पर पहुंचा है. इसका मतलब हुआ कि अगर किसी निवेशक ने अभी से 10 साल पहले टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में सिर्फ 10 हजार रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक निवेश को बनाए रखा होगा तो उसके पैसे बढ़कर 1 लाख रुपये से ज्यादा हो गए होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 15 रुपये से सस्ता शेयर, फिर से उछला भाव, निवेशकों को करा चुका है 11 हजार पर्सेंट कमाई

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget