एक्सप्लोरर

Multibagger Share: 15 रुपये से सस्ता शेयर, फिर से उछला भाव, निवेशकों को करा चुका है 11 हजार पर्सेंट कमाई

Gujarat Toolroom Return: यह शेयर मार्केट के सबसे शानदार पेनी स्टॉक में गिना जाता है. हालिया तेजी के बाद गुजरात टूलरूम के शेयरों का भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच चुका है...

शेयर बाजार में कई पेनी स्टॉक अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर उन्हें मालामाल बनाते हैं. एक ऐसा ही पेनी स्टॉक है गुजरात टूलरूम का, जिसके शेयरों का भाव अभी सिर्फ 15 रुपये से भी कम है, लेकिन उसका रिटर्न जबदस्त रहा है.

नैनो कैप कंपनी का पेनी स्टॉक

मेडिकल डिस्पोजेबल, फार्मास्यूटिकल और फूड एंड बेवरेज पैकेजिंग अदि के लिउ माउल्ड बनाने वाली ये कंपनी न सिर्फ पेनी स्टॉक की कैटेगरी में है, बल्कि मार्केट कैप के लिहाज से नैनो-कैप कंपनी में गिनी जाती है. कंपनी के एक शेयर का भाव अभी सिर्फ 14.86 रुपये है, जो इसे पेनी स्टॉक बनाता है. वहीं कंपनी का मार्केट कैप अभी 200 करोड़ रुपये से नीचे 173.36 करोड़ रुपये के स्तर पर है. इस तरह यह नैनो कैप कैटेगरी की कंपनी हो जाती है.

कल भाव पर लग गया अपर सर्किट

एक दिन पहले यानी बुधवार के कारोबार में इस शेयर के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई. कल इसका शेयर अपर सर्किट लगाते हुए 4.94 फीसदी की तेजी के साथ 14.86 रुपये पर बंद हुआ था. यह बीते 3 महीने में भाव का सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि यह 52-सप्ताह के उच्च स्तर 45.95 रुपये से काफी नीचे है.

हाल-फिलहाल में शेयर को हुआ नुकसान

कंपनी के रिटर्न की बात करें तो हालिया कुछ महीने उसके लिए ठीक नहीं रहे हैं. पिछले एक सप्ताह के हिसाब से शेयर 3.12 फीसदी के फायदे में है, जबकि एक महीने के हिसाब से 1.91 फीसदी और 3 महीने के हिसाब से 34.33 फीसदी के नुकसान में है. इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों के भाव में लगभग 60 फीसदी की गिरावट आई है.

10 साल में 11 हजार पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न

हालांकि लॉन्ग रन में यह शेयर अपने निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन साबित हुआ है. बीते एक साल के हिसाब से यह शेयर अपने निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा कमाई कराने में कामयाब हुआ है. वहीं शेयर का 2 साल का रिटर्न 1,240 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 2,150 फीसदी, 5 साल का रिटर्न 3,440 फीसदी और 10 साल का रिटर्न 11,330 फीसदी है. अभी कंपनी को 150 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद उसके भाव में तेजी आ रही है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार का खेल, एफएंडओ ही नहीं इंट्राडे में भी पैसे गंवाते हैं इन्वेस्टर, 70 फीसदी को होता है नुकसान

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget