एक्सप्लोरर

LIC Listing Update: आखिर क्यों हुई एलआईसी की कमजोर लिस्टिंग? सरकार ने बताए कौन से कारण?

LIC IPO Listing: एलआईसी के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग पर निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग यानि दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने निवेशकों को ये सुझाव दिया.

LIC Listing News: देश के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) यानी एलआईसी (LIC) के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग हुई. लोगों को जिस आईपीओ से लोगों को चमत्कार की उम्मीद थी वो अपने इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट हुआ. यही नहीं लिस्टिंग के बाद शेयर पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार करता रहा.

कमजोर लिस्टिंग पर निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बाजार की अप्रत्याशित दशाओं के कारण देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की कमजोर शुरुआत हुई.

उन्होंने निवेशकों को सुझाव दिया कि लंबी अवधि में लाभ के लिए एलआईसी के शेयर को रखने चाहिए. एलआईसी के शेयर मंगलवार को एनएसई पर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 8.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 872 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे. बीएसई पर शेयर 949 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 8.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुए थे.

लंबे समय का रखें नजरिया

पांडेय ने ये भी कहा कि कोई भी बाजार की भविष्यवाणी नहीं कर सकता. हमारा कहना है कि इसे (LIC) किसी एक दिन के लिए नहीं, बल्कि एक से अधिक दिन के लिए (Long Term) रखना चाहिए. इस कार्यक्रम में एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि सेकेंडरी मार्केट में शेयरों की मांग अधिक होगी, जिससे कीमत बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि बाजार में भी घबराहट है. हमें बहुत बड़ी छलांग की उम्मीद नहीं थी.

जिन्हें आईपीओ में नहीं मिला वे खरीदेंगे

कुमार ने कहा, ‘‘आगे बढ़ने के साथ यह बढ़ेगा. मुझे यकीन है कि बहुत से लोग, विशेष रूप से वे पॉलिसीधारक जिन्हें आवंटन नहीं हो सका, वे शेयर खरीदेंगे.’’ सरकार को 20,557 करोड़ रुपये के इस आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए घरेलू निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी.

सरकार ने एलआईसी के शेयरों का निर्गम मूल्य 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है. हालांकि, एलआईसी के पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों को क्रमश: 889 रुपये और 904 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर मिले थे.

आईपीओ को रिस्पॉन्स

आईपीओ नौ मई को बंद हुआ था और 12 मई को बोली लगाने वालों को इसके शेयर आवंटित किए गए. सरकार ने आईपीओ के जरिये एलआईसी के 22.13 करोड़ से ज्यादा शेयर यानी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है. इसके लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर रखा गया था.

एलआईसी के आईपीओ को करीब तीन गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसमें घरेलू निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि विदेशी निवेशकों की प्रतिक्रिया ‘ठंडी’ रही. यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है.

ये भी पढ़ें

Ration Card Update: बदल गया है मोबाइल नंबर तो इस तरह राशन कार्ड में करें अपडेट

Wheat Ban: गेहूं के निर्यात पर बैन से ट्रांसपोर्ट और शिपिंग कारोबार पर बड़ा असर, गुजरात में ट्रांसपोर्टरों को रोज 3 करोड़ ₹ का नुकसान

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget