एक्सप्लोरर

6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद

निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो समय के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दे सकें. जिससे उनका निवेश कई गुना बढ़े. बाजार में ऐसे कुछ स्टॉक्स समय-समय पर सामने आते हैं...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स ने 6 साल में 3,600% से अधिक रिटर्न दिया।
  • कंपनी के शेयर 20 रुपये से बढ़कर 781.50 रुपये तक पहुंचे।
  • ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने 1,352 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी।
  • कंपनी ग्लोबल ट्रांजैक्शन बैंकिंग, डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।

Aurionpro Solutions Multibagger Stock: निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो समय के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दे सकें. जिससे उनका निवेश कई गुना बढ़े. बाजार में ऐसे कुछ स्टॉक्स समय-समय पर सामने आते हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में हजारों प्रतिशत तक रिटर्न दिया है.

अब एक ऐसा ही शेयर चर्चा में है, जिसने पिछले 6 साल में 3,600 फीसदी तक का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा को कंपनी शेयरों में 80 फीसदी तक की अपसाइड की उम्मीद है. आइए जानते हैं, इस विषय में...

निवेशकों को कर दिया मालामाल

ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों की झोली खुशियों से भर दी है. कंपनी शेयरों ने निवेशकों को मालामाल बनने का मौका दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, मई 2020 के बाद से इस शेयर की कीमत में 39 गुना से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. जिससे यह एक दमदार मल्टीबैगर साबित हुआ है.

ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स के शेयरों ने पिछले छह साल में 3,800 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शेयरों की कीमत 20 रुपये से उछलकर 781.50 रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, पिछले कुछ समय की तुलना करें तो इसमें गिरावट देखी गई है. कंपनी शेयर अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल से 55 प्रतिशत फिसल चुके हैं.    

ब्रोकरेज फर्म का भरोसा

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स शेयरों को खरीदने की सलाह देते हुए कवरेज शुरू कर दी है. फर्म ने शेयरों के लिए 1,352 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की पकड़ ग्लोबल ट्रांजैक्शन बैंकिंग, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर्स में है. 

जहां कंपनी अपने इनोवेटिव प्लेटफॉर्म और रिसर्च के दम पर बेहतर मौके हासिल कर सकती है. इसके अलावा भारत में डेटा सेंटर क्षमता FY35 तक 15–17 GW तक जाने का अनुमान है, जिसे क्लाउड, AI और डेटा लोकलाइजेशन की बढ़ती मांग से सपोर्ट मिलेगा. कुल मिलाकर आने वाले समय में कंपनी शेयरों में पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं. 

शेयर बाजार में प्रदर्शन

बीएसई पर गुरुवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी शेयर 0.77 प्रतिशत या 6.05 रुपये फिसलकर 775.45 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए है. दिन का इंड्रा डे हाई 784.20 रुपये था.

कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 1663.15 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 720.10 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 4,281.53 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कर्ज के चक्रव्यूह से आजादी: क्रेडिट कार्ड के बिल और पर्सनल लोन के बोझ को कम करने के लिए एक्सपर्ट्स की ये सलाह बदल देगी आपकी जिंदगी

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget