एक्सप्लोरर

Best Small Cap Funds: इन 5 स्मॉल कैप फंड्स ने एक साल में दिया 340 फीसदी तक का रिटर्न, जानें इनके बारे में

पिछले एक साल में स्मॉल कैप फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. निवेशकों के बंपर रिटर्न देकर बहुत फायदा पहुंचाया है.

Best Small Cap Funds: पिछले साल मार्च के अंत में बुल मार्केट की शुरुआत हुई थी जिसके बाद यह लगातार ऊपर की ओर जा रही है. पिछले एक साल में स्मॉल कैप फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. आज हम आपको  5 स्मॉल कैप फंड्स के बारे बताने जा रहे हैं जिन्होंने मार्च 2020 से अब तक 190 फीसदी से 340 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

Quant Small Cap Fund

  • यह मार्च 2020 के बाजार के निचले स्तर से अब तक 341 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है.
  • इस स्कीम ने फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और सॉफ्टवेयर जैसे सेक्टरों को काफी महत्व दिया.
  • इन सेगमेंट्स में जोरदार तेजी आने की वजह से ही यह फंड शानदार रिटर्न दे सका.
  • इस फंड के पास 701 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

Nippon India Small Cap Fund

  • इस फंड ने मार्च 2020 से अब तक 203 प्रतिशत रिटर्न दिया है.
  • बता दें कि यह भारत में सबसे बड़ा स्मॉल कैप फंड है.
  • इसके पास 15,323 करोड़ रुपये से अधिक की एयूएम यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट है.
  • इसने सॉफ्टवेयर, केमिकल्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट पर दांव लगाया और फायदा हासिल किया.

Kotak Small Cap Fund

  • मार्च 2020 से अब तक इस फंड ने 198 प्रतिशत का भारी भरकम रिटर्न दिया है.
  • इस फंड की एयूएम 4765 करोड़ रुपये की है.
  • फंड ने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया है.

BOI AXA Small Cap Fund

  • बीओएआई एक्सा स्मॉल कैप फंड की एयूएम 158 करोड़ रुपये है.
  • यह मार्च 2020 से 193 प्रतिशत रिटर्न देने में सफल रहा रहा है.
  • इसने रसायन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश किया है.
  • इन सेक्टरों के बढ़िया प्रदर्शन किया इसलिए ये फंड भी दमदार रिटर्न दे सका.

Canara Robeco Small Cap Fund

  • इस फंड ने मार्च 2020 से अब तक 192 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 1242 करोड़ रुपये की एयूएम इसके पास है.
  • इस फंड ने फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल सेगमेंट के अलावा बढ़िया फाइनेंस शेयरों के दम पर इतना रिटर्न दिया है.

आज के समय में इक्विटी में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड को सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है. क्योंकि म्यूचुअल फंड में आपका पैसा मार्केट एनालिस्ट संभालते हैं.

Disclaimer:

यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्ही भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.

यह भी पढ़ें:

5 रुपये के शेयर ने मचा दिया तहलका, साल भर में निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न, 1 लाख रुपये बन गए 35.30 लाख रुपये

Gold Investment Plan: गोल्ड में निवेश कर कमाना चाहते हैं मुनाफा, ये हैं चार शानदार ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget