एक्सप्लोरर

Stock Market: RBI के नतीजों के बाद बाजार हुआ गुलजार, Sensex 1016 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 17460 के पार क्लोज

Stock Market Today: रिजर्व बैंक (RBI) ने भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में खरादीरी देखने को मिली. जानें कैसी रहा आज दिनभर का कारोबार-

Stock Market Closing: आज बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली है. रिजर्व बैंक (RBI) ने भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में खरादीरी देखने को मिली. दिनभर की खरीदारी के बाद बीएसई सेंसेक्स 1016.03 अंक यानी 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 58,649.68 के लेवलपर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 293.05 अंक यानी 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 17,469.75 के लेवल पर बंद हुआ है. 

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव
आरबीआई ने आज मॉनेटिरी पॉलिसी के आंकड़े जारी किए थे, जिसमें लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई ने इस बार भी रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के इरादे से केंद्रीय बैंक ने लगातार नौवीं बार नीतिगत दर को रिकॉर्ड निचले स्तर पर कायम रखने का फैसला किया.

सेक्टोरियल इंडेक्स में बनी रही खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान में बंद हुए हैं.  दिनभर के कारोबार के बाद बैंक निफ्टी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस में भी दिनभर खरीदारी बनी रही. 

कोटक बैंक में रही बिकवाली
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स की बात करें तो आज सिर्फ 2 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं. कोटक बैंक के शेयर्स 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1921 के लेवल पर बंद हुए हैं. वहीं, पॉवर ग्रिड के शेयर्स भी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 204.85 के लेवल पर बंद हुए हैं. 

सेंसेक्स के 28 शेयर्स में रही तेजी 
इसके अलावा तेजी वाले शेयर्स की बात करें तो बजाज फाइनेंस टॉप गेनर रहा है. बजाज फाइनेंस के शेयर्स 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 7360 के लेवल पर बंद हुए हैं. इसके अलावा मारुति, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, ICICI Bank, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, HDFC Bank, IndusInd Bank, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एनटीपीसी, रिलायंस, एलटी, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, HDFC, TCS, समेत टाइटन और एचयूएल भी हरे निशान में बंद हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: 
IRCTC वीकेंड पर दे रहा अमृतसर घूमने का मौका, फ्री में मिलेगा खाना, जानें कितना आएगा कुल खर्च?

Life Certificate: सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की बढ़ गई तारीख, चेक करें नई डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget