एक्सप्लोरर

GST रिफॉर्म्स के ऐलान से जोश में बाजार, 1000 अंक की सेंसेक्स में उछाल, चमके इन कंपनियों के शेयर

Stock Market News: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत होते ही बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 900 अंक ऊपर उछल गया. जबकि एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24900 के पार जाकर खुला है. 

Stock Market Today: जीएसटी सुधारों की घोषणा और रविवार को अलास्का में यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में ही निवेशकों का उत्साह देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1096.99 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर 81,694.65 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 358.40 चढ़कर 24,989.70 पर पहुंच गया.

जीएसटी रिफॉर्म्स में चमके शेयर

शुरुआती कारोबार में ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे आगे रहा, जहां निवेशकों की जोरदार खरीदारी ने स्टॉक्स को नई ऊंचाई दी. विश्लेषकों का कहना है कि जीएसटी सुधारों से वाहनों की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है और यही कारण है कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर पर बढ़ गया है.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से दिवाली तक जीएसटी में बड़े सुधारों के ऐलान ने बाजार में जोश भर दिया है. उन्होंने बताया कि अब अधिकतर सामानों पर जीएसटी दरें 5 से 18 प्रतिशत के बीच आने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा.

ऑटो-सीमेंट सेक्टर में तेजी

सबसे बड़ा लाभ ऑटो और सीमेंट सेक्टर को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि इन पर अभी 28 प्रतिशत जीएसटी लागू है. संभावित कर कटौती की अटकलों के बीच टीवीएस मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) जैसे ऑटो स्टॉक्स में मजबूती दिख रही है. इसी तरह, सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जीएसटी रिफॉर्म्स और पुतिन-ट्रंप मुलाकात के बाद ये फैक्टर तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget