एक्सप्लोरर

Stock Market Today: रिकॉर्ड तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 50 अंक लुढ़का, निफ्टी 18418 के करीब बंद

Stock Market Today: बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज इंट्राडे के दौरान पहली बार 62000 के स्तर को पार किया था और निफ्टी (NSE Nifty) ने भी 18600 के लेवल को छुआ था.

Stock Market Today: दिनभर की तेज खरीदारी के बाद शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज इंट्राडे के दौरान पहली बार 62000 के स्तर को पार किया था और निफ्टी (NSE Nifty) ने भी 18600 के लेवल को छुआ था. दिनभर की शानदार खरीदारी के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई, जिस वजह से सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स 49.54 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 61,716.05 पर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी 58.30 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 18,418.75 के लेवल पर बंद हुआ. 

बिकवाली वाले शेयर्स
आज के कारोबार के 30 में से 17 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं और इस लिस्ट में ITC टॉप लूजर्स रहा है. आज के कारोबार के बाद आईटीसी 6.23 फीसदी की गिरावट के बाद 246.10 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा HUL, Titan, Tata Steel, Power Grid, Sun Pharma, Axis bank, Bajaj Fin, Asian Paints, SBI, मारुति, नेस्ले इंडिया और डॉ रेड्डी के शेयर्स में भी बिकवाली हावी रही है. 

टेक महिंद्रा में रही 4 फीसदी की तेजी
इसके अलावा टॉप गेनर्स शेयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा 4 फीसदी की तेजी के साथ 1539 के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा टॉप गेनर्स की लिस्ट में LT, Bajaj Finsv, Infosys, HDFC Bank, Kotak Bank, Reliance, HCL Tech, HDFC, ICICI Bank, NTPC, Maruti और भारती एयरटेल के शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. 

सेक्टोरियल इंडेक्स में रही गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज के कारोबार में टेक, आईटी और कैपिटल गुड्स सेक्टर में तेजी जारी रही और आज के कारोबार में सिर्फ यही सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा ऑटो, बैंक निफ्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पीएसयू सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं. 

स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स में गिरावट
इसके अलावा स्मॉलकैप-मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. स्मॉलकैप इंडेक्स 538.20 अंक फिसलकर 29562.60 के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा मिडकैप 533.85 अंकों की गिरावट के साथ 26418.28 के लेवल पर बंद हुआ और सीएनएक्स इंडेक्स में 714.10 अंकों की गिरावट देखने को मिली. 

यह भी पढ़ें:

LPG Gas Connection: खुशखबरी! अब सिर्फ Aadhaar दिखाकर मिलेगा गैस कनेक्शन, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Tomato Price Rise: आम जनता को झटका! 93 रुपये पहुंचा टमाटर, चेक करें आपके शहर में क्या है 1 किलो की कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget