एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर के बीच पहली बार सेंसेक्स इस साल 83000 के पार, इन स्टॉक्स में दिखी तेजी

Stock Market News: ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर में प्रगति होने से वैश्विक बाजार पर भी सकारात्मक संकेत गया है. गुरुवार को एशिया पैसिफिक बाजार में तेजी दिखी है.

Stock Market Today:  ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर में प्रगति से वेस्ट एशिया में शांति का माहौल है. इसकी वजह से ग्लोबल स्टॉक मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक सकारात्मक रुख नजर आ रहा है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 26 जून 2025 की सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 468 अंक ऊपर चढ़ा. उसके बाद 500 अंक ऊपर चढ़ते हुए इस साल पहली बार सेंसेक्स 83000 के पार कर गया. जबकि निफ्टी-50 भी 114.95 अंक उछलकर 25,400 के ऊपर जाकर ट्रेड कर रहा है. 

उछले ये स्टॉक्स
आज सबसे बड़ा टॉप गेनर रहा बजाज फाइनेंस, जिसके शेयर में 2.17 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. इसके बाद भारती एयरटेल 1.82 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.47 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 1.02 प्रतिशत चढ़ा. जबकि, महिन्द्र के स्टॉक्स 0.71 प्रतिशत लुढ़क गए. इसी तरह से टीसीएस 0.28 प्रतिसत, इन्फोसिस 0.23 प्रतिशत, कोटक महिन्द्रा बैंक 0.17 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.13 प्रतिशत नीचे गिर गया.

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर में प्रगति होने से वैश्विक बाजार पर भी सकारात्मक संकेत गया है. गुरुवार को एशिया पैसिफिक बाजार में तेजी दिखी है. जापान का निक्केई 0.98 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.48 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 जहां 0.11 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं कोस्पी के शेयर में भी 0.51 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.

एक दिन पहले 700 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बुधवार को जरूर थोड़ी हचल रही और एसएंडपी थोड़ा गिरकर 6,092 के स्तर पर बंद हुआ. डाउ डोन्स जहां 0.25 प्रतिशत फिसलकर 429822.43 पर बंद हुआ तो वहीं नैस्डेक कंपोजिट भी 0.31 प्रतिशत की उछाल के साथ ऊपर गया.

शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई और बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 700 अंक ऊपर चढ़ यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ था. जबकि, निफ्टी भी 200.40 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर 25,244.75 पर बंद हुआ.  बजाज ब्रोकिंग ने शेयर बाजार अपनी एक टिप्पणी में कहा कि मानक सूचकांक ने लगातार दूसरे दिन अपनी तेजी बरकरार रखी. ईरान-इजराइल संघर्ष खत्म होने से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदें जगी हैं और निवेशक धारणा को बल मिला है.

ये भी पढ़ें: 'वो एक रिस्क' जिसने मुकेश अंबानी को दिलाई सबसे बड़ी कामयाबी, बोले- सभी को था मेरे उस कदम पर शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget