एक्सप्लोरर

शानदार उछाल के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, 80 हजार के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के पार

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में मिले पॉजिटिव संकेतों और विदेशी निवेशकों की वापसी से भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर उछाल भर रहा है. बुधवार 23 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ बाजार खुला है.

Stock Market Today: एशियाई बाजार से लेकर भारत तक स्टॉक मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई. लगातार सातवें दिन भारतीय बाजार में ये तेजी देखने को मिल रही है. ग्लोबल मार्केट में मिले पॉजिटिव संकेतों और विदेशी निवेशकों की वापसी से भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर उछाल भर रहा है. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80,000 के ऊपर खुला है. इसमें 468.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 80,064.34 के स्तर पर सुबह करीब 9.20 बजे कारोबार करता नजर आया. जबकि निफ्टी 136.25 प्वाइंट्स यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,303.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

आईटी शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है जबकि बैंक निफ्टी ठंडा पड़ा है. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी ऊपर उछला है. तो वहीं स्मॉल कैप और मिड कैप में पहले की तरह तेजी बरकरार है. इधर, अमेरिका का डाउ जोन्स 1000 अंक से ज्यादा उछला है. डाउ फ्यूचर्स में 500 प्वाइंट्स और नैस्डेट में करीब पौने तीन प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा और टीसीएस में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. 

लगातार सातवें दिन शेयर बाजार में तेजी

इससे पहले, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 187 अंक और चढ़ गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई के पूंजी प्रवाह,  बैंक और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,595.59 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 415.8 अंक तक चढ़ गया था. जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.70 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,167.25 अंक पर बंद हुआ.

आईटी और ऊर्जा क्षेत्रों को छोड़कर ज्यादातर सूचकांक लाभ में रहे. रियल्टी, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियां) और बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही. सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, कोटक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

एशियाई बाजार में पॉजिटिव संकेत

दूसरी तरफ एशियाई मार्केट में भी राहत भरी तेजी देखी गई. इसकी वजह वॉल स्ट्रीट से मिले पॉजिटिव संकेत है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन के साथ व्यापारिक तनाव को कम करने को लेकर जताई गई संभावना के बाद एशियाई मार्केट में ये तेजी दिखी है. जापान का Nikkei 1.58 फीसदी ऊपर था वहीं साउथ कोरिया  का Kospi 1.12 फीसदी बढ़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में सस्ता हुआ सोना लेकिन भारत में 23 अप्रैल बुधवार को क्या है गोल्ड के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget