एक्सप्लोरर

यूएस फेड के फैसले और वेस्ट एशिया में तनाव से निराश बाजार, 130 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 24800 के नीचे

Stock Market News: वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू स्टॉक मार्केट तक नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. हफ्ते के चौथे कारोबा दिन की शुरुआत बाजार में गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 130 अंक टूट गया जबकि निफ्टी भी 24800 के नीचे चला गया है. 

Stock Market Today: अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में किसी तरह की कटौती नहीं करने के फैसले और इजरायल-ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने शेयर बाजार पर विपरित असर डाला है. इसका वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू स्टॉक मार्केट तक नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 19 जून 2025 को शुरुआत बाजार में गिरावट के साथ हुई है.

एसएंडपी पर 30 अंकों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजकर इक्कीस मिनट पर 225.26 प्वाइंट फिसलकर 81,219.40 के लेवल पर खुला है. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 56.75 प्वाइंट गिरकर 24,755.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बाजार की शुरुआत में जहां बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी दिखी आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया. 

इन शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज जिन शेयरों में तेजी उनमें से टॉप गेनर टाइटन है, जिसका शेयर 0.68 उछला है. इसके बाद टाटा मोटर्स 0.66 प्रतिशत, कोटक महिन्द्रा बैंक 0.47 प्रतिशत, महिन्द्रा एंड महिन्द्र 0.35 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.23 प्रतिशत ऊपर गया है. हालांकि, टेक महिन्द्र  के शेयर 1.63 प्रतिशत लुढ़क गए. इसके अलावा, एसचीएल टेक्नोलॉजी 0.75 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.01 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 0.58 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर भी 0.60 प्रतिशत नीचे चले गए.

यूएस फेड के फैसले की आलोचना

जियोजीत इन्वेस्टमेंट के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि वेस्ट एशिया में अशांति और तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव की वजह से शुरुआत में बाजार बढ़त बनाने में असफल रहा. गौरतलब है कि यूएस फेडरल रिजर्व ने मौजूदा ब्याज दर 4.25 प्रतिशत से-4.5 प्रतिशत की रेंज को बरकरार रखा है. अमेरिकी केन्द्रीय बैंक की तरफ से ये फैसले धीमी आर्थिक रफ्तार और महंगाई दर बढ़ने की आशंका के बीच लिया है.

हालांकि, इस साल के आखिर तक ब्याज दर में कटौती के जरूर संकेत दिए हैं. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस फेड चीफ जेरोम पॉवेल के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि फेड की दरें कम से कम 2 प्रतिशत जरूर कम किया जाना चाहिए. उन्होंने पॉवेल को 'मूर्ख' तक करार दिया.

ये भी पढ़ें: विमान हादसे के बाद पहली बार एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget