एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स की फ्लैट चाल, 7% लुढ़का विशाल मेगा, इन शेयरों में आयी तेजी

Stock Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी की वजह से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी. सेंसेक्स 677.55 प्वाइंट यानी 0.84% ऊपर चढ़कर 81,796.15 के स्तर पर बंद हुआ.

Stock Market Today: इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 17 जून 2025 को बीएसई पर 30 अंकों वाले सेंसेक्स की फ्लैट चाल रही. सेंसेक्स 120.50 प्वाइंट यानी 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 81,659.87 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, एनआसई का निफ्टी 50 भी 50.45 प्वाइंट यानी 0.16 प्रतिशत के इजाफे के साथ 24950 के आसपास कारोबार कर रहा है. इधर, विशाल मेगा के शेयर सात प्रतिशत लुढ़क गये. हालांकि, Axiscades के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. 

किन शेयरों में उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स पर टॉप गेनर रहा एनटीपीसी, जिसके शेयरों में 0.63% की उछाल देखने को मिला है. इसके बाद कोटक महिन्द्रा 0.61%, एक्सिस बैंक 0.54%, एशियन पेंट्स 0.43% और अडाणी पोर्ट्स 0.31% ऊपर चढ़ा. सबसे ज्यादा खराब परफॉर्मेंस रही इंडसइंड बैंक की, जिसके शेयर 1.11 प्रतिशत फिसल गए. इसके बाद सन फार्मा भी 1.10 प्रतिशत नीचे चला गया. बजाज फाइनेंस 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर नीचे आ गया. 

एशियाई बाजार में मंगलवार को बढ़त का रुख रहा. जापान का निक्केई 0.68 उछला तो वहीं कोस्पी 1.40 प्रतिशत के साथ ऊपर गया. एएसएक्स 200 में किसी तरह का बदलाव नहीं दिखा जबकि डॉउ जोन्स 0.75 प्रतिशत, एसएंडपी 500 भी 0.94 प्रतिशत चढ़ा. नैस्डैक कंपोजिट में 1.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखी जा रही है. 70 डॉलर प्रति बैरल पर पिछड़ने के बाद एक बार फिर से यह 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है. 

एक दिन पहले बाजार गुलजार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी की वजह से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी. सेंसेक्स 677.55 प्वाइंट यानी 0.84 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 81,796.15 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 747.22 प्वाइंट उछलकर 81,865.82 के स्तर पर पहुंच गया था. एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 227.90 प्वाइंट यानी 0.92 प्रतिशत उछलकर 24,946.50 के स्तर पर बंद हुआ.

ईरान-इजराइल में जारी भारी तनाव की वजह से पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 1,396.54 प्वाइंट और निफ्टी 422.8 प्वाइंट फिसल गया था. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: कहर बनकर पाकिस्तान पर टूट रही महंगाई, IMF चंगुल में फंसे पाक में पेट्रोल बढ़कर गया 258 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget