एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में तेजी: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल!

Stock Market Today: अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछलकर 6204.95 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नैस्डेक 0.47 प्रतिशत उछलकर 20.369.73 पर आ गया.

Stock Market Today: भारत और अमेरिका के संभावित ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक रुझान के बीच घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 1 जुलाई 2025 को तेजी देखने को मिली है. सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 186.04 अंक उछल कर 83,792.50 पर कोरबार कर रहा था. लेकिन उसके बाद ये 220 अंक तक उछल गया. वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी 56.35 अंक चढ़कर 25,573.40 के स्तर पर जाकर खुला है.

एशियन पेंट्स में 2 प्रतिशत की तेजी आयी है. आज टॉप गेनर्स स्टॉक में अडानी एंटरप्राइजेज, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, भारत इलेक्ट्रोनिक्स, अपोलो हॉस्पिटल, एशियन पेंट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और डॉक्टर रेड्डी लैब्स रहे हैं, जिनके भाव में चार प्रतिशत का इजाफा देखा गया.

यूएस मार्केट में तेजी

एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजार पर मिलाजुला रुख देखने को मिला है, जहां पर जापान का निक्केई 0.87 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.52 प्रतिशत नीचे चला गया. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.83 प्रतिशत उछला तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.15 ऊपर गया. 

इधर, अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछलकर 6204.95 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नैस्डेक 0.47 प्रतिशत उछलकर 20.369.73 तो वहीं डाउ जोन्स भी 275.50 अंक की बढ़त के साथ 44,094.77 के स्तर पर बंद हुआ.

पिछले हफ्ते बाजार में तेजी

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर चीफ रिसर्च एालिस्ट प्रशांत तापसे की मानें तो पिछले हफ्ते मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद की वजह से मार्केट में ये तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, मुनाफावसूली से मानक सूचकांकों में गिरावट आई. उनका कहना है कि इन्वेस्टर्स का ध्यान अमेरिका सरकारी के साथ व्यापार समझौते पर होगा, क्योंकि इसकी अंतिम तारीख नजदीक आ रही है.

जबकि, जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर की मानें तो वेस्ट एशिया में सीजफायर के बाद शांति आने से और अमेरिका के साथ ट्रेड डील की उम्मीद बढ़ने के चलते कारण वैश्विक बाजार की धारणा सकारात्मक रही है. हालांकि, हाल की तेजी के बाद प्रमुख कंपनियों में मुनाफावसूली देखी गई.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG और PAN कार्ड तक... आज से बदल गए ये 7 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget