एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG और PAN कार्ड तक... आज से बदल गए ये 7 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

New Rules: डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट ईंधन की कीमतों में करीब साढ़े सात प्रतिशत का इजाफा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल में 7.55 प्रतिशत यानी 6,271 रुपये के इजाफे के बाद नई कीमत 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

New Rules And Guidelines: आज यानी 1 जुलाई 2025 से कई नियमों में बदलाव हो गया है, जिसका आपके दैनिक रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर होने वाला है. इनमें रेलवे टिकट की बुकिंग और क्रेडिट कार्ड से लेकर जीएसटी रिटर्न और एलपीजी सिलेंडर के नए दाम तक शामिल है. आइये जानते हैं कि आखिर वो क्या कुछ बदलाव हुआ है और किस तरह से उसका आपके जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है-

1-क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट

क्रेडिट कार्ड को लेकर आरबीआई की तरफ से नया नियम लागू किया जा गया है. इसके बाद आज यानी एक जुलाई से सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों के कुछ नियमों में इसको लेकर बदलाव हो गया है. अब सभी क्रेडिट कार्डधारकों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए भुगतान करना होगा. इसके बाद से बिलडेस्क, इंफीबीम एवेन्यू, क्रेड और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म पर असर होगा.

2-नए पैन कार्ड के लिए नियम

अब नए पैन कार्ड बनवाने के लिए अनिवार्य तौर पर आधार देना ही होगा. इससे पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी भी बर्थ सार्टिफिकेट या फिर कोई वैलिड डॉक्यूमेंट्स से काम चल जाता है. लेकिन सीबीडीटी ने अब आधार का वैरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है.

3-कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी

आज से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 58.5 रुपये, कोलकाता में 57 रुपये, मुंबई में 58 रुपये और चेन्नई में 57.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ है. ऐसा लगातार चौथा महीना है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिला है.

4-यूपीआई के नियम

आज ये यूपीआई चार्जबैक का नया नियम भी लागू हुआ है. रिजेक्ट हुए चार्जबैंक क्लेम को अब तक फिर से प्रोसेस करने के लिए बैंकों को एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से मंजूरी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब पिछले महीने की 20 तारीख को जो नए नियम का ऐलान किया गया है, उसके मुताबिक बिना एनपीसीआई की मंजूरी के ही बैंक चार्जबैंक क्लेम फिर से प्रोसेस कर पाएंगे.

5-रिजर्वेशन चार्ट

अब से पहले तक रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने से ठीक चार घंटे पहले जारी किया जाता था. लेकिन रेलवे में इसमें अब बदलाव किया है, क्योंकि पहले वेटलिस्ट पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब एक जुलाई से रिजर्वेशन चार्ट आठ घंटे पहले ही बन जाएगा. इसके बाद आपकी ट्रेन अगर दोपहर 1 बजे रवाना होना है तो पिछली रात 8 बजे ही तैयार होकर जारी कर दिया जाएगा.

6-जीएसटी रिटर्न

अब जीएसटीएन यानी जीएसटी नेटवर्क ने ये घोषणा की है कि जीएसटीआर-3बी फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, कोई भी टैक्सपेयर्स तीन वर्षों के बाद पिछली डेट का भी जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल कर पाएगा.

7- जेट फ्यूल की बढ़ी कीमत

डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट ईंधन की कीमतों में करीब साढ़े सात प्रतिशत का इजाफा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल में 7.55 प्रतिशत यानी 6,271 रुपये के इजाफे के बाद नई कीमत 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. जबकि कोलकाता में 7.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई दर 92,526.09 रुपये और मुंबई में 7.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद नई दर 5,946.5 रुपये और चेन्नई में 7.67 प्रतिशत के इजाफे के बाद नई दर 6,602.49 रुपये किलोलीटर हो गई है.

ये भी पढ़ें: बाजार में जल्द धमाकेदार एंट्री करनेवाला है ये 3000 करोड़ का IPO, बस सेबी के एप्रुवल का है इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget