एक्सप्लोरर

शेयर बाजार रहा सुस्तः 31,000 के ऊपर बंद सेंसेक्स, 9616 पर बंद निफ्टी

नई दिल्लीः आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार खत्म हुआ है. आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद थोड़ी तेजी आई और सुस्ती के दौरान निफ्टी में 9600 से नीचे के भी स्तर देखे गए. हालांकि कारोबार खत्म होते-होते सेंसेक्स 31100 के पास जाकर बंद होने में कामयाब रहा है. आज घरेलू निवेशकों की मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में ज्यादा बढ़त नहीं देखी जा सकी. सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 166.36 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 31,096 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 51.85 अंक यानी 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 9616 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी टूटा और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ऑटो इंडेक्स 0.75 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ है. आज चढ़ने वाले सेक्टर्स को देखें तो फार्मा में 0.80 फीसदी और आईटी शेयरों में 0.27 फीसदी की बढ़त पर कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 0.8 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिखी है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है. वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 13 शेयरों में बढ़त के हरे निशान में जबकि बाकी 33 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 2.55 फीसदी और इंफोसिस 1.67 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. टाटा पावर 1.41 फीसदी और सन फार्मा 1.38 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में बैंक ऑफ बड़ौदा 2.85 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर 2.84 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.47 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं. विप्रो में 2.34 फीसदी और एलएंडटी में 1.98 फीसदी की उछाल के साथ बंद हो पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget