एक्सप्लोरर

Stock Market Outlook: इस हफ्ते आएंगे महंगाई दर के आंकड़े, किन बातों पर निर्भर होगी बाजार की रफ्तार- जानें

Stock Market Outlook: कल 14 नवंबर को आने वाले महंगाई दर के आंकड़ों पर इसलिए भी ज्यादा नजर है क्योंकि आरबीआई की हाल ही में की गई ऑफ-साइकिल एमपीसी बैठक इसी महंगाई के मुद्दे पर हुई है.

Stock Market Outlook For Coming Week: भारतीय शेयर बाजार का पिछला हफ्ता देखें तो इसमें शानदार तेजी के साथ कारोबार देखा गया है. बीते हफ्ते बाजार की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप जहां 2.12 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. वहीं कल से शुरू हो रहा नया कारोबारी हफ्ता भी अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है. शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि देश में महंगाई दर के आंकड़ों, ग्लोबल बाजारों में प्रदर्शन और विदेशी फंड्स में लेनदेन जैसी गतिविधियों पर इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल निर्भर करेगी.

पिछले हफ्ते कैसा बंद हुआ था शेयर बाजार
विदेशी निवेशकों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,181.34 अंक या 1.95 फीसदी बढ़कर 61,795 पर बंद हुआ. ये 18 अक्टूबर, 2021 के अपने पिछले उच्च स्तर 61,765.59 अंक को पार कर गया था.

बाजार की चाल पर क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा कि 'दुनिया के शेयर बाजारों में प्रदर्शन का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ेगा. निवेशकों की हमारे घरेलू बाजार की रिटेल और थोक महंगाई दर के आंकड़ों पर नजर रहेगी.'

ग्लोबल मार्केट का प्रदर्शन भी डालेगा घरेलू बाजार पर असर
वहीं, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा, 'निवेशकों की नजर महत्वपूर्ण मैक्रो इकनॉमिक आंकड़ों जैसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर पर टिकी होंगी.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट और विदेशी निवेशकों के प्रवाह के रुझान का प्रदर्शन भी बाजार की चाल को तय करेगा. 

आरबीआई गवर्नर जता चुके हैं 7 फीसदी महंगाई दर का भरोसा
शनिवार को एक कार्यक्रम में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भरोसा जताया है कि अक्टूबर के महंगाई दर के आंकड़ों में 7 फीसदी का स्तर देखने को मिलेगा. आरबीआई और सरकार दोनों मिलकर महंगाई के मुद्दो को प्रभावी तरीके से निपटाने में लगे हैं और इसके नतीजे देखने को मिलेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 नवंबर को अपनी ऑफ-साइकिल मौद्रिक नीति समिति की बैठक बुलाई थी जिसमें महंगाई के मुद्दे पर मंथन किया गया था और सरकार को इसकी जानकारी दी गई थी.

ये भी पढ़ें

Market Capitlisation: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2.12 लाख रुपये बढ़ा, इन शेयरों ने दिखाया दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget