एक्सप्लोरर

Stock Market: बढ़त पर खुलने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 130 अंक गिरकर 30,500 के नीचे आया

स्टॉक मार्केट में आज तेजी के साथ बाजार की शुरुआत हुई और सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त देखी गई लेकिन करीब 15 मिनट में ही बाजार फिर लाल निशान में आ गया.

नई दिल्लीः भारतीय स्टॉक मार्केट में आज ग्लोबल बाजारों की रिकवरी का अच्छा असर देखा गया और बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त देखी गई. शुरुआती कारोबार में ही बाजार में अच्छा उछाल देखा गया. सेंसेक्स में 490 अंकों  से ज्यादा का उछाल दिखा था हालांकि ट्रे़डिंग शुरु होते ही इसने बढ़त गंवा दी.

शुरुआती बढ़त गंवाई आज बाजार में सेंसेक्स में शुरुआती 15 मिनट में ही सारी तेजी हवा हो गई और सेंसेक्स जो करीब 350 अंक ऊपर था वो 130 अंकों की गिरावट के साथ 30450 के नीचे भी आ गिरा था. निफ्टी भी 6.75 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 8960.30 पर कारोबार कर रहा था.

कैसे खुला बाजार आज बाजार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 359 अंक की बढ़त के साथ खुला और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 150 अंकी की बढ़त के साथ शुरुआत में कारोबार कर रहा था और 9000 के पार चला गया था लेकिन 10 मिनट के भीतर इसकी तेजी कम हुई और इसमें 37.85 अंक यानी 9004 पर कारोबार हो रहा था.

शुरुआत में कैसा हो रहा था कारोबार आज घरेलू बाजार में शुरुआत में ही सेंसेक्स में 101.93 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 30,681.04 पर कारोबार हो रहा था और निफ्टी में 13.65 अंकों की तेजी देखी जा रही थी और ये 0.15 फीसदी ऊपर 8980.15 फीसदी पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन बाजार में तेजी रही आज घरेलू बाजार में प्री-ओपन बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स में ट्रेडिंग से पहले के प्री-ओपन सेशन दौरान 800 अंकों का उछाल देखा गया जो कि जल्दी ही घटकर करीब 400 अंकों की तेजी पर आ गया. एसजीएक्स निफ्टी में भी तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा था. निफ्टी 50 में करीब 90 अंकों की बढ़त दिख रही थी जिसके आधार पर साफ था कि बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ होगी लेकिन ये कितनी टिकेगी ये नहीं कहा जा सकता क्योंकि मंगलवार को भी बाजार हरे निशान में खुला था लेकिन तुरंत ही गिरावट के साथ लाल निशान में आ गया था.

रुपया 27 पैसे मजबूत खुला भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 27 पैसे की मजबूती के साथ खुला है. रुपये में आज 73.98 रुपये प्रति डॉलर के साथ शुरुआत हुई और कल ये 74.25 पर बंद हुआ था.

बैक निफ्टी में ज्यादा बदलाव प्री-ओपन में नहीं दिखा बैंक निफ्टी में कल भारी गिरावट देखी गई लेकिन आज प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बैंक निफ्टी में बदलाव नहीं देखा गया जो एक तरह से अच्छा संकेत था कि कम से कम इसमें गिरावट नहीं दिखी.

एशियाई बाजारों में आज मामूली उछाल रहा एशियाई बाजारों में आज मामली उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा था और हैंगसेंग, निक्कई में तेजी नजर आ रही थी.

डाओ फ्यूचर्स में आज दिखा उछाल आज डाओ फ्यूचर्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और इसमें 500 अंकों का उछाल देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget