Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, निफ्टी 15700 के नीचे फिसला, सेंसेक्स 150 अंक टूटा
Stock Market Opening: आज जुलाई सीरिज का पहला दिन है और पहली जुलाई को शेयर बाजार की चाल गिरावट के साथ ही बनी हुई है. यूएस फ्यूचर्स के नीचे रहने का निगेटिव असर घरेलू बाजार पर आ रहा है.

Stock Market Opening: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के लाल दायरे में ही कारोबार कर रहा है. ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं और घरेलू निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है. आज 1 जुलाई से वित्तीय क्षेत्र के कई बदलावों का असर देखा जा रहा है. यूएस फ्यूचर्स में आज 0.8-0.9 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है जो बाजार को नीचे खींच रहा है.
कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 155.60 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 52,863 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 76.55 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 15,703 पर खुला है.
निफ्टी की चाल
आज के कारोबार में एनएसई का निफ्टी 15700 के ऊपर का स्तर बार बार छूने की कोशिश कर रहा है. हालांकि इसके 50 में से 17 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और बाकी 37 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी 227 अंक टूटकर 0.68 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है. बैंक निफ्टी 33,197 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
सेक्टोरियल इंडेक्स
आज एफएमसीजी, मीडिया, रियलटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और बाकी सभी सेक्टर्स गिरावट पर हैं. 0.85 फीसदी की गिरावट बैंक शेयरों में देखी जा रही है और 0.67 फीसदी की गिरावट पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर कारोबार कर रहे हैं.
आज के चढ़ने वाले शेयर्स
एशियन पेंट्स 1.07 फीसदी और बीपीसीएल 0.65 फीसदी की तेजी पर हैं. श्री सीमेंट में 0.62 फीसदी, टाटा स्टील में 0.54 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. टेक महिंद्रा 0.45 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहा है.
आज के गिरने वाले शेयर्स
टाइटन 2.23 फीसदी टूटा है और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 1.98 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. बजाज ऑटो में 1.48 फीसदी की कमजोरी है. टाटा मोटर्स और एचडीएफसी में 1.14-1.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल
आज प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल देखें तो बीएसई का सेंसेक्स 78.58 अंक की गिरावट के साथ 52942.31 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 80.25 अंक की गिरावट के साथ 15699.65 के लेवल पर बना हुआ है.
ये भी पढ़ें
LPG Price Reduced: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 198 रुपये तक सस्ता, आपके शहर में कितने घटे दाम- जानिए
Source: IOCL






















