एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 57506 पर खुला, निफ्टी 260 अंक उछला

Stock Market Opening: आज मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार की मंगल शुरुआत हुई है और सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ खुलने में कामयाब रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है और सेंसेक्स (Sensex) 700 अंक से ज्यादा उछाल के साथ खुला है. निफ्टी (Nifty) में भी 250 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार खुला है. बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी सभी सेक्टर्स में उछाल के साथ शानदार तेजी के दायरे में कारोबार हो रहा है. 

शुरुआती 15 मिनट में बाजार का हाल
शुरुआती 15 मिनट में बाजार का हाल देखें तो सेंसेक्स 1100 अंक ऊपर यानी 1.94 फीसदी की उछाल के साथ 57,889 पर आ गया है. वहीं निफ्टी 321.70 अंक यानी 1.9 फीसदी चढ़कर 17,209 पर आ गया है. 

कैसे खुला बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है और बीएसई का सेंसेक्स 717.84 अंक यानी 1.26 फीसदी की उछाल के साथ 57,506 पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 260.10 अंक यानी 1.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,147 पर खुला है. 

प्री-ओपन में कारोबार
आज बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और सेंसेक्स 550 अंक तो निफ्टी 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था. प्री-ओपन में सेंसेक्स 550 अंक की उछाल के साथ 57339 के लेवल देखे गए. वहीं निफ्टी 213 अंक ऊपर चढ़कर 17100 पर दिखाई दे रहा था.

जानें आर्थिक जानकार की राय
शेयरइंडिया के वीपी हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बाजार की शुरुआत में निफ्टी के 17050-17100 के बी खुलने की उम्मीद है और दिन के कारोबार के दौरान 16800-17200 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है. आज बाजार के ऊपरी दायरे में रहने की उम्मीद है. आज के लिए मजबूत सेक्टर्स को देखें तो स्मॉलकैप, इंफ्रा, आईटी और मिडकैप में तेजी देखी जा सकती है. आज के कमजोर सेक्टर्स को देखें तो मेटल, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और ऑटो में कमजोरी देखी जा सकती है. 

आज की ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
खरीदारी के लिए-17200 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 17280 स्टॉपलॉस 17150 
बिकवाली के लिए -16800 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 16720 स्टॉपलॉस 16850

बैंक निफ्टी में जबरदस्त तेजी
बैंक निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और इसके सभी 12 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. बैंक निफ्टी 39000 के पार हो गया है. डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बैंक निफ्टी के लिए ऊपरी दायरे में ही रहने का अंदाजा है. 

आज की बैंक निफ्टी की ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
खरीदारी के लिए- 38500 के ऊपर जानें पर खरीदें, टार्गेट 38700, स्टॉपलॉस 38400
बिकवाली के लिए- 38200 के नीचे जानें पर बेचें, टार्गेट 38000 स्टॉपलॉस 38300 

आज के चढ़ने वाले शेयर
आज सेंसेक्स के सभी 30 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. इंडसइंड बैंक 4.90 फीसदी उछला है. बजाज फाइनेंस 3.60 फीसदी ऊपर है. एलएंडटी 2.92 फीसदी चढ़ा है और एसबीआई 2.84 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. एक्सिस बैंक में 2.73 फीसदी की तेजी है और आईसीआईसीआई बैंक 2.7 फीसदी मजबूत बना हुआ है. निफ्टी के सभी 50 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है.

ये भी पढ़ें

GDP: भारत की जीडीपी साल 2022 में 5.7 फीसदी तक नीचे आएगी, 2023 में और गिरेगी-UNCTAD का अनुमान

Export: सितंबर में भारत का निर्यात 3.52 फीसदी घटा, आयात 5.44 फीसदी बढ़ा, जानें कितना रहा एक्सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget