एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: हरे निशान में खुला बाजार, 17,000 के ऊपर Nifty, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल

Stock Market Opening Today 20th April: आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग अच्छी तेजी के साथ हुई और हैवीवेट्स के हरे निशान में लौटने के चलते बाजार में उछाल देखा जा रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज अच्छी तेजी के साथ शुरुआत होती हुई दिख रही है. हैवीवेट्स के हरे निशान में लौटने के चलते आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग अच्छी तेजी के साथ रफ्तार पकड़ रही थी लेकिन खुलते ही बाजार फिर लाल निशान में फिसल गया. हालांकि तुरंत ही मार्केट ने पिकअप लिया और फिर हरे निशान में लौटा.

कैसे खुला बाजार
आज एनएसई का निफ्टी 17045 के स्तर पर खुला था और कल ये 17,000 के नीचे फिसल गया था लेकिन आज ओपनिंग में फिर से इस अहम लेवल के ऊपर आ गया है. हालांकि बाजार खुलते ही निफ्टी एक बार फिर 17 हजार के नीचे चला गया था लेकिन दोबारा 100 अंक ऊपर चढ़कर ये स्तर पार कर लिया. सेंसेक्स की बात करें तो ये 56,741 के लेवल पर खुला है. 

निफ्टी का क्या है हाल
आज निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है और बाकी 14 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि बैंक निफ्टी में गिरावट पर कारोबार देखा जा रहा है और ये 119 अंक टूटकर 36,221 पर कारोबार कर रहा है.

Stock Market Opening: हरे निशान में खुला बाजार, 17,000 के ऊपर Nifty, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब
आरआईएल का शेयर आज फिर अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर के पास पहुंच गया है और इसका मार्केट कैप 18 लाख करोड़ के पार हो गया है. 2 दिन में आरआईएल का शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ गया है.

चढ़ने वाले शेयर कौनसे हैं
आज के चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो आयशर मोटर्स 4.20 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और कोल इंडिया 3.21 फीसदी ऊपर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.58 फीसदी और टाटा मोटर्स में भी 2.58 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है. मारुति का शेयर 2.51 फीसदी की उछाल पर ट्रेड कर रहा है. 

आज ये शेयर रहे टॉप लूजर्स
कोटक महिंद्रा बैंक 1.27 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है और अपोलो हॉस्पिटल्स 1.06 फीसदी फिसला है. एलएंडटीं में 0.85 फीसदी की गिरावट पर है और इंडसइंड बैंक 0.81 फीसदी नीचे है. बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व यानी बजाज टिव्न के शेयर भी 0.7 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate Today: कच्चे तेल में तेजी, जानिए क्या आज पेट्रोल-डीजल के रेट भी बढ़े 

देश की पहली Digital Bus में जल्द सफर करने का मिलेगा मौका, जानिए खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget