एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: तेजी पर खुलकर शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स 76,400 के नीचे तो निफ्टी 23250 से फिसला

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज मिलीजुली रफ्तार के साथ दिखाई दे रही है. बाजार हरे निशान पर खुलकर तुरंत गिरावट के दायरे में फिसल गया.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई लेकिन ओपनिंग होते ही निफ्टी बढ़त गंवाकर लाल निशान में लौट आया. NSE का एडवांस डेक्लाइन रेश्यो देखें तो 1468 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि 551 शेयर गिरावट पर ट्रेड कर रहे थे. बैंक निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई है और ये 49,530 तक के निचले स्तर तक गया था. 

ओपनिंग में बाजार की चाल

बीएसई का सेंसेक्स 190.82 अंक या 0.25 फीसदी चढ़कर 76,680 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 24.55 (0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,283 के लेवल पर खुला है.

निफ्टी-सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है और 15 शेयरों में गिरावट है यानी बराबर-बराबर का मामला चल रहा है. 

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 426.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि कल सोमवार को 424.89 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था.

किन सेक्टर में दिखी गिरावट-किन में आई तेजी

बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स और मिड-स्मॉल हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा 1.40 फीसदी की उछाल देखी जा रही है और मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में 0.34-0.34 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

Gift निफ्टी का कैसा था हाल

भारतीय शेयर बाजार के लिए इंडीकेटर का काम करने वाले गिफ्ट निफ्टी में भी आज तेजी देखी जा रही थी. ये 23.85 अंक यानी 0.10 फीसदी चढ़कर 23271 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

सुबह 9.33 बजे बीएसई की तस्वीर

इस समय पर बीएसई में 3081 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2100 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 870 स्टॉक्स में गिरावट है और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है. 151 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 34 शेयर लोअर सर्किट का दबाव झेल रहे हैं. 134 शेयरों को 52 हफ्ते की ऊंचाई पर देखा जा रहा है 8 शेयर ऐसे हैं जो एक साल की गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं.

INDIA VIX में आई गिरावट

इंडिया वॉलिटेलिटी इंडेक्स (INDIA VIX) में 2.89 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. ये अब काफी संतुलित स्तरों पर आ गया है और इसमें जो भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था वो अब थमता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें

खस्ताहाल पाकिस्तान में चार सालों बाद हुआ ये फैसला, महंगाई से परेशान जनता को मिलेगी राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget