एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की शानदार ओपनिंग, सेंसेक्स 71 हजार के पार खुला, निफ्टी 21500 के ऊपर निकला

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. बजट वीक या बजट सप्ताह की तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है और अडानी एंटरप्राइजेज में शानदार तेजी देखी जा रही है. बैंक निफ्टी भी चढ़ा है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है और ओपनिंग में 1400 शेयर उछाल के साथ खुले हैं. निफ्टी और सेंसेक्स ने जोरदार बढ़त शुरुआत के समय दिखाई है. बैंक निफ्टी में शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. आज से देश का बजट वीक शुरू हो गया है और 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो जाएगा व 1 फरवरी 2024 को देश का बजट पेश होगा. इसके अलावा आज से फरवरी सीरीज की शुरुआत भी हो गई है और नई सीरीज को नई तेजी के साथ बाजार सलाम कर रहा है.

निफ्टी 21500 के पार निकला/सेंसेक्स 550 अंक उछला

निफ्टी ने एक बार फिर 21500 के लेवल को पार कर लिया है. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर ही सेंसेक्स 180.95 अंक या 0.85 फीसदी की उछाल के साथ 21,533 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स 552.80 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 71,253 पर आ गया है.

निफ्टी की कैसी है तस्वीर

निफ्टी के 50 शेयरों में 40 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के टॉप गेनर्स में अडानी एंटरप्राइजेज 5.09 फीसदी ऊपर है और ओएनजीसी 4.17 फीसदी चढ़ा है. अडानी पोर्ट्स 3.74 फीसदी की उछाल पर है और सन फार्मा 3.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है. एसबीआई लाइफ 2.44 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और केवल 5 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं. चढ़ने वाले स्टॉक्स में सन फार्मा 2.55 फीसदी ऊपर चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है. एनटीपीसी 1.72 फीसदी और पावरग्रिड 1.63 फीसदी बढ़ा है. कोटक महिंद्रा बैंक 1.59 फीसदी की तेजी पर है और एक्सिस बैंक भी 1.52 फीसदी उछाल दिखा रहा है.

कैसी रही बाजार की शुरुआत

बीएसई का सेंसेक्स 267.43 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल के साथ 70,968 के लेवल पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 80.50 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल के साथ 21,433 के लेवल पर ओपन हुआ है.

प्री-ओपनिंग में कैसी रही बाजार की चाल

आज बीएसई का सेंसेक्स 122.84 अंक या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 70823 के लेवल पर चल रहा था. प्री-ओपनिग में एनएसई का निफ्टी 45.90 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 21398 के स्तर पर बना हुआ था.

ये भी पढ़ें

Budget 2024: ऑटोमोबाइल ऑटो कंपनियों को भरोसा, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना जारी रखेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget