एक्सप्लोरर

Stock Market Record: शेयर बाजार में 83,184 के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी नया शिखर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज नए हफ्ते की अच्छी और सधी हुई शुरुआत हुई है. मेटल शेयर चमक बिखेर रहे हैं और पीएसयू बैंक शेयरों में हलचल देखी जा रही है.

Stock Market New Record: भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर तेजी का नया शिखर हासिल कर लिया है और शेयर बाजार में सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड लेवल 83,184.34 का है. वहीं निफ्टी की नई ऐतिहासिक ऊंचाई का लेवल 25,445.70 पर बन गया है. बाजार ने शुक्रवार को भी नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया था और आज सोमवार को ये लेवल तोड़कर और ऊपर जा चुका है.

घरेलू शेयर बाजार की चाल ओपनिंग के समय ऐसी रही

घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन अहम है और ये सप्ताह भी खास है. आज एक तो बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ की लिस्टिंग वाले दिन शेयर बाजार में खासी हलचल देखी जा रही है. वहीं बुधवार को अमेरिकी फेड की बैठक है जो ग्लोबल बाजारों के लिए बड़ा संकेत होने वाला है. इसके अलावा बैंक निफ्टी आज 52,000 के ऊपर खुला है और ओपनिंग मिनटों में बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. मेटल शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है और धातुओं (मेटल) इंडेक्स में जोरदार तेजी है. हालांकि ये ग्लोबल बाजारों के चलन के आधार पर ज्यादा निर्भर करती है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई के सेंसेक्स में 94.39 अंक या 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 82,985 पर ओपनिंग हुई है और 50.15 अंकों या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 25,406 पर ओपनिंग हुई है.

आज 6 कोर शेयरों में कैसा है ट्रेड

रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज ओपनिंग के समय ही 12 रुपये की तेजी देखी जा रही है. एचडीएफसी के शेयर में सपाट कारोबार देखा जा रहा है. टीसीएस, इंफोसिस ऊपर हैं और एलएंडटी ऊपर है. एचयूएल में आज 2.60 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और कोर 6 शेयरों में से सिर्फ एचयूएल ही नीचे है और बाकी 5 शेयरों में हरे निशान में ट्रेड देखा जा रहा है. एफएमसीजी के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है लेकिन इसके पीछे एडिबल ऑयल पर लगी ड्यूटी के फैसलो को कारण माना जा सकता है.

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 90.09 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 82981 पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 54.30 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 25410 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों मे से 38 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 12 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और केवल 4 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट दिखा रहे हैं. देखें शेयरों का ताजा अपडेट

Stock Market Record: शेयर बाजार में 83,184 के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी नया शिखर

आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग

आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग होने वाली है और शेयर बाजार को इसके आईपीओ प्राइस से लगभग दोगुने लेवल पर लिस्टिंग देखी जाने की उम्मीद बन रही है. कंपनी के आईपीओ को बंपर रिस्पॉन्स मिला था.

ये भी पढ़ें

Swigyy IPO: इंतजार खत्म! स्विगी के आईपीओ पर आ गया अपडेट, इसी सप्ताह फाइल होगा सेबी के पास ड्राफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget