एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की बढ़त पर शुरुआत, 62,659 पर खुला सेंसेक्स-निफ्टी 18600 के करीब ओपन

Stock Market Opening Today 12 June: घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग अच्छी तेजी के नोट पर हुई है और सेंसेक्स में हरा निशान बना हुआ है. निफ्टी 18600 के बेहद पास आकर खुलने में कामयाब रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज एशियाई बाजारों की अच्छी शुरुआत से थोड़ा सपोर्ट मिला है और भारतीय शेयर बाजार भी आज मजबूती के साथ खुलने में कामयाब रहे हैं. एसजीएक्स निफ्टी भी आज तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा था जो बाजार की पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत दिखा रहे थे.

कैसी रही आज शेयर बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 34.35 अंक की बढ़त के साथ 62,659 के लेवल पर ओपन होने में कामयाब रहा है जो कि अच्छा संकेत है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 31.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,595.05 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखा रहा था.

सेंसेक्स के शेयरों का क्या है हाल

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में आज उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 12 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंफोसिस 1.27 फीसदी ऊपर है और एमएंडएम 0.93 फीसदी चढ़ा है. एचसीएल टेक में 0.87 फीसदी, टाटा स्टील में 0.60 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 0.56 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार चल रहा है.

निफ्टी के शेयरों का क्या है हाल

निफ्टी के शेयरों की बात करें तो 50 में से 26 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार देखा जा रहा है. 24 शेयरों में गिरावट हावी है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, इंफोसिस, एमएंडएम, एचसीएल टेक और एसबीआई लाइफ के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

बाजार के किन सेक्टर्स में उछाल- किन में है गिरावट

आज बाजार में सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो फार्मा, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स निफ्टी में उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.09 फीसदी की उछाल रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है. आज आईटी शेयरों में 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है और मेटल शेयर 0.37 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार दिखा रहे हैं.

प्री-ओपनिंग में कैसा था शेयर बाजार का कारोबार

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इंडियन स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बाजार मिलेजुले ट्रेड के साथ ही नजर आ रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 51.77 अंक की गिरावट के साथ 62573 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 32.55 अंक की तेजी के साथ 18595 के लेवल पर था. 

SGX Nifty में कैसा रहा कारोबार

SGX Nifty में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और निफ्टी फ्यूचर्स 76 अंक या 0.41 फीसदी की ऊंचाई के साथ 18,686 के लेवल पर कारोबा कर रहा था जो पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत दिखा रहा था.

ये भी पढ़ें

IPO: आज से खुल रहा बिजोटिक कमर्शियल का आईपीओ, जानें इश्यू प्राइस-GMP से लेकर बाकी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget