एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, निफ्टी भी टूटा

Stock Market Opening: शेयर बाजार के लिए आज ओपनिंग कुछ खास नहीं रही और गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत हुई है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ ओपनिंग हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान के साथ खुले हैं. कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू निवेशकों की खरीदारी कम होने के चलते शेयर बाजार से आज उत्साह गायब है. बाजार की ओपनिंग से पहले ही गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था और निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोजिंग लेवल से करीब 90 अंक नीचे था. इसी से आज शेयर बाजार की गिरावट पर शुरुआत के संकेत मिल गए थे.

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 343.52 अंक या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 74,826 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 125.40 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 22,762 पर खुला है. सेंसेक्स आज 75 हजार के नीचे आ गया है और बैंक निफ्टी में भी ऊपरी स्तरों से प्रॉफिट बुकिंग देखी गई है.

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में मुनाफावसूली हावी

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली देखी जा रही है. इसी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई और लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में बाजार में गिरावट आई है. ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को आने वाले हैं और इसको लेकर बाजार में काफी हलचल बनी हुई है.

सेंसेक्स की कंपनियों का अपडेट

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ. वहीं भारती एयरटेल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर फायदे के साथ कारोबार कर रहे थे.

ग्लोबल बाजारों का क्या रहा हाल

आज सुबह एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई नुकसान में रहे. हालांकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में ट्रेड करता देखा गया. इसके अलावा अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे जिसकी वजह से कोई खास सपोर्ट भारतीय शेयर बाजार को नहीं मिल पाया.

शेयर बाजार के लिए अन्य फैक्टर

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इसके साथ ही मंगलवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे हैं.

ये भी पढ़ें

सरकार ने सोने, चांदी के गहनों के एक्सपोर्ट के लिए नए वेस्टेज मानदंड पर 31 जुलाई तक लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget