एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट चाल, सेंसेक्स 55850 के करीब, निफ्टी 16632 पर ओपन

Stock Market Opening: बीएसई का सेंसेक्स 68.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 55,834 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.90 अंकों ऊपर 16,632 पर खुला है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत देखी जा रही है और सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान में तो खुले हैं लेकिन बिलकुल सपाट कारोबार दिखाई दे रहा है. हालांकि निफ्टी बाजार खुलने के समय बमुश्किल हरे निशान में था पर ओपनिंग के साथ ही लाल निशान में आ गया है.

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 68.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 55,834 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.90 अंकों ऊपर 16,632 पर खुला है जो कल के लेवल से सिर्फ 2 अंक ऊपर है.

निफ्टी का कैसा है हाल
निफ्टी खुला जरूर हरे निशान में था पर अब लाल निशान में फिसल गया है. निफ्टी के 50 में से इस समय केवल 12 शेयरों में ही तेजी देखी जा रही है और 38 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी में इस समय 127 अंक की गिरावट के साथ 36,599 के लेवल पर कारोबार हो रहा है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स 
आज मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट छाई हुई है. सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी की गिरावट आईटी शेयरों में है. फार्मा शेयरों में 1.05 फीसदी और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.02 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
बजाज फिनसर्व 2.66 फीसदी, टाटा स्टील 0.90 फीसदी, ओएनजीसी 0.89 फीसदी, यूपीएल में 0.69 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 0.46 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर्स
निफ्टी के आज के गिरने वाले शेयरों को देखें तो डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 2.51 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.6 फीसदी, सिप्ला में 1.47 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. नेस्ले और मारुति में 1.27-1.27 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

प्री-ओपनिंग ट्रेड में कैसा था बाजार
प्री-ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 55810.77 पर दिखाई दे रहा था और इसमें 44 अंकों की हल्की तेजी थी. वहीं निफ्टी लाल निशान में नजर आ रहा था और 20 अंकों की गिरावट के साथ 16610 के लेवल पर बना हुआ था.

ये भी पढ़ें

5G Spectrum Auction Update: 4जी सर्विस से 10 गुना ज्यादा स्पीड वाला 5जी स्पेक्ट्रम आज से होगा नीलाम, 4 कंपनियां दौड़ में

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल डीजल के ताजा रेट से जानें कि आज गाड़ी में तेल डलवाना सस्ता पड़ेगा या महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget