एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, 124 अंक चढ़कर 58,977 पर खुला सेंसेक्स, 17566 पर ओपन Nifty

Stock Market Opening: सभी एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है और भारतीय बाजार इसके साथ कदमताल मिलाकर धीमी ओपनिंग ही दिखा रहे हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज हल्की तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और इसके हरे निशान में खुलने से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत है. ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत आ रहे हैं जिससे भारतीय बाजार पर ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है. सभी एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 124.27 अंक यानी 0.21 फीसदी की उछाल के साथ 58,977 पर खुला है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 41.00 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 17,566 पर खुला है.

सेंसेक्स-निफ्टी का कैसा है हाल
आज एनएसई का निफ्टी 50 में से 27 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 23 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी में इस समय बमुश्किल हरा निशान देखा जा रहा है. बैंक निफ्टी की बात करें तो 96.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 38333 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी है और 17 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स की तस्वीर
आईटी, मीडिया, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस के शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है. हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.57 फीसदी की उछाल है और एफएमसीजी में 0.36 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है. बैंक शेयरों में 0.25 फीसदी की बढ़त बनी हुई है.

सेंसेक्स में आज के चढ़ने वाले शेयर
सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडस्ट्रीज, एचयूएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैब्स और मारुति में अच्छा उछाल देखा जा रहा है.

आज के गिरने वाले शेयरों की चाल
एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टीसीएस, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक में गिरावट देखी जा रही है. 

ये भी देखें

Rakshabandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट कर सकते हैं ये आर्थिक उपहार, जिंदगी भर आएंगे काम

Insurance: जुलाई में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की न्यू प्रीमियम इनकम 91 फीसदी बढ़ी, LIC को सबसे ज्यादा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget