एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 372 अंक टूटकर 57,000 के नीचे फिसला

Stock Market Opening Today 27th April: शेयर बाजार में गिरावट के संकेत आज प्री-ओपनिंग से ही मिल गए थे जब निफ्टी 50 में 127 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही थी. 

Stock Market Opening Update: कल के अच्छे कारोबारी सेशन के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है और बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई है. अमेरिकी बाजारों में कल की गिरावट के असर के साथ आज एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिख रहा है. हालांकि अमेरिकी फ्यूचर्स में तेजी लौटी है और डाओ फ्यूचर्स 220 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबारी सेशन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 372.93 अंक यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के बाद 56,983.68 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 127.45 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के बाद 17,073.35 पर खुला है. 

निफ्टी की कैसी है रफ्तार
निफ्टी के 50 में से केवल 9 शेयरों में तेजी है और बाकी 41 शेयर गिरावट के साथ ट्रेडिंग दिखा रहे हैं. आज बैंक निफ्टी फिर गिरा है और बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर 300 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट पर 36,105 के लेवल पर कारोबारी रुझान दिखा रहा है. 

आज के चढ़ने वाले और गिरने वाले शेयर
चढ़ने वाले शेयरों पर नजर डालें तो अडानी पोर्ट्स 1.41 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ 1.21 फीसदी ऊपर है. एनटीपीसी में 0.76 फीसदी की उछाल देखी जा रही है और हिंडाल्को में 0.70 फीसदी की मजबूती है. टाटा स्टील 0.25 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

आज के टॉप लूजर्स
निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 4.37 फीसदी और बजाज फिनसर्व 2.14 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.50 फीसदी की कमजोरी पर है और इंफोसिस में 1.45 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में 1.40 फीसदी की गिरावट बनी हुई है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स का कैसा है हाल
आज के सेक्टोरियल इंडेक्स देखें तो मीडिया और मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. 1.04 फीसदी की गिरावट आईटी शेयरों में देखी जा रही है और ऑटो शेयर 0.88 फीसदी की गिरावट के साथा कारोबार कर रहे हैं. बैंकिंग शेयर लाल निशान में हैं और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी करीब एक फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है. 

आज कैसी रही रुपये की शुरुआत
आज के कारोबार में रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई है और ये 9 पैसे की गिरावट के साथ खुला है. आज रुपया डॉलर के मुकाबले 76.67 पर खुला है जबकि कल शाम रुपया 76.58 के लेवल पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़ें

Direct Tax Collection: वित्त वर्ष 2022 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 49 फीसदी बढ़ा, 14.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Railway News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कमाई के मामले में सबसे आगे, सालाना करीब 2400 करोड़ रुपये की हुई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget