एक्सप्लोरर

Stock Market: गिरावट पर खुलने के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी में 150 अंक की बढ़त

आज के कारोबार में प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में भारी अस्थिरता देखने को मिली जिसके बाद शेयर बाजार के लिए स्पष्ट संकेत नहीं मिले थे.

नई दिल्लीः भारतीय बाजार कल के कारोबार में बढ़त के साथ दिखे थे. सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे. सेंसेक्स में 690 अंकों से ज्यादा का उछाल था और निफ्टी 190 अंक की तेजी के साथ 7800 के पार बंद हुआ था. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू हो गया है लेकिन बीएसई ने कल ही साफ कर दिया था कि शेयर बाजार चलते रहेंगे.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स नीचे खुला और खुलने के 5 मिनट के भीतर ही 517 अंकों की तेजी के बाद 27,191.26 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी करीब 65 अंक नीचे खुलने के बाद 143.35 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के बाद 7944 पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन में बाजार प्री-ओपन में निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट थी और ये 70 अंकों की तेजी के साथ भी दिख रहा था यानी प्री-ओपन बाजार में अस्थिरता देखने को मिली क्योंकि सेंसेक्स लाल निशान में खुलने के बाद 500 अंकों की तेजी दिखा रहा था. प्री-ओपन ट्रेड से बाजार की शुरुआत के लिए कुछ साफ संकेत नहीं मिले थे.

एशियाई बाजार आज एशियाई बाजार भी तेजी के साथ कारोबार करते दिखे और सुबह जापान का निक्केई 5 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा और एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. हैंगसेंग में 2 फीसदी, स्ट्रेट टाइम्स में 2 फीसदी और ताइवान इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी.

कल अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी कल अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई और अमेरिकी मार्केट में 11 फीसदी का शानदार उछाल रहा. इसके चलते डाओ जोंस में 2100 अंकों की शानदार बढ़त देखी गई जो कि अंकों की बढ़त के हिसाब से एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त रही

करेंसी बाजार बंद आज गुड़ी पाड़वा के मौके पर करेंसी बाजार बंद हैं और इसके चलते रुपये में कारोबार नहीं होगा. कल के कारोबार में रुपया 34 पैसे की बढ़त के बाद 75.88 पर बंद हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget